राशिफल

राशिफल 17 सितम्बर 2024 : आज भगवान बजरंगबली हनुमान जी इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, कोई पुराना कर्ज होगा चुकता, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 17 September 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 September 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, साथ ही आपका नुकसान भी हो सकता है। अगर आप छोटे पैमाने पर कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आगे चलकर आपको लाभ होने की संभावना है। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उचित है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से सलाह लेंगे। ये सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं और आप अपने कुछ शान व शौकत की चीजें लेकर आएंगे, जिन्हें देखकर परिवार का कोई सदस्य ही ईर्ष्या कर सकता है। पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। हालांकि आप जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य में सुधार से आपको खुशी महसूस होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म हो सकती है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यक्तिगत बातों से ब्रेक लेकर कुछ नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के साथ खर्च का भी योग बन रहा है। आप अपने महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। भाइयों का व्यवहार दुःखी कर सकता है। तनाव की अधिकता न हो, इस बात का खास ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों से सहायता की उम्मीद रखना व्यर्थ रहेगा। जीवन शैली को सकारात्मक बनाकर रखने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। आपके विचारों की विशेष महत्वता रहेगी। पारिवारिक मुसीबतों या परेशानियों से दूर हो जाने का वक्त आ गया है। आज आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। सावधानी रखें। आज आप किसी शांत स्थान पर आत्म-चिन्तन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप भी चिंतामुक्त रहेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए अत्यधिक उतावले न हों कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक खुशियों को बनाए रखने के लिए कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है। लव रिलेशनशिप को सुधारने की जिद फिलहाल न रखें। धार्मिक क्रियाकलापों के जरिये मान-सम्मान आज के दिन पा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए दिन सुखद रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर और काम दोनों जगह की चिंता आपकी के लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका बन रही हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

गुप्त शत्रु आपको आज हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें. एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आपके लिए आज का सबसे अच्छा काम यह है कि आप अपने निजी जीवन को अपने दिमाग में रखें और अपने पेशेवर जीवन को आगे बढ़ाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए दूर की यात्रा फलदायक रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 September 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस रूप में दिखाई दे काला कुत्ता तो समझ जाएं प्रसन्न हैं शनिदेव, ये संकेत माने जाते हैं खास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button