
राशिफल 17 मार्च 2025 : आज भगवान शिव की बरसेगी इन जातकों पर असीम कृपा, भरेंगे अन्न धन के भंडार, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 17 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 March 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपको काम में किसी अनुभवी की राय लेनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। आपका मन पूजा पाठ में लग सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित फल जल्द ही आपको मिल सकता है। कारोबार में जबरदस्त उछाल आएगा। किसी आध्यात्मिक गुरु से आपकी मुलाकात आज के दिन हो सकती है। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले जातक आज के दिन लाभ पा सकते हैं। अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपको नए अवसर प्रदान करेगा, लेकिन अवसर से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त न होने के कारण आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी की मदद से अच्छा फायदा हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको घर से बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं आपको हो सकती हैं। हालांकि इस राशि के उन जातकों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे जो गूढ़ विषयों का अध्ययन करते हैं। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
इस राशि के लोग अपना मनपसंद मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे और परिवार तथा आर्थिक मामलों को लेकर भी आपका ध्यान सतर्क रूप से बना रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधी मामलों को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और अगर आप भूमि भवन खरीदना चाहते है तो उसके लिए ये सही समय है। मगर अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहे और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखने की जरुरत है। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना काम भी आज निपटा सकता है। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। लोग आप से सलाह ले सकते हैं। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज के दिन दूसरों की नकारात्मक बातें आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं वहीं सामाजिक परिस्थितियों को खुद पर हावी न होने दें। ऑफिस में कठिन कार्य को देखकर हताश नहीं होना चाहिए। भाई-बहनों के लिए समय शुभ नहीं है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
जमीन-जायदाद के कामों में गति आयेगी। आज आपके जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में सफल होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज घर के बड़ों के साथ आपको तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आएगी। लोगों की मदद करने के लिए एक उदारता का नजरिया बनाये रखना बहुत जरूरी है। आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और आपकी चिंताओं का कारण बन सकते हैं। व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जो युवा कलात्मक कार्यों से जुड़े है उनके लिए समय अच्छा है। प्रेमी के साथ अधिक वक्त बिताकर भावात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें इससे आपकी लव लाइफ को मजबूती मिलेगी। आज आप किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत ही अधिक सुकून महसूस होगा। कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। किसी से कोई वायदा करके मुकरना ठीक नहीं है, इससे आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। छात्र अपने शैक्षणिक प्रदर्शन से अपने परिवार को गौरवान्वित करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस राशि के जो लोग साहित्य से जुड़े हैं, उनकी रचना की किसी बड़े व्यक्ति के द्वारा तारीफ की जाएगी। आज कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप की स्थिति काफी मजबूत रहेगी। नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
करियर को लेकर आपको कुछ नए विकल्प मिलने के संकेत हैं। किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। इस समय अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। डेयरी सामान उत्पादकों के लिए अच्छा लाभ कमाने का अवसर है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।