राशिफल

राशिफल 17 मार्च 2024 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन राशियों पर मेहरबान, ग्रह दशा रहेगी अनुकूल, अटके काम होंगे सफल, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 17 March 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 March 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज जलदबाजी के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है, संभल कर काम करें। बुद्धि और अनुभव से आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन के कुछ कार्य भी आज बन सकते हैं। दोपहर बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा होगी। परिवारजनों के साथ प्रेममय बातचीत होगी। काम में आज सामंजस्य की कमी न आने दें। लंबी-चौड़ी बातें करने से आपको बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। बैंकिंग और मार्केटिंग फील्ड  के जातक खूब मेहनत के बाद ही सफलता की प्राप्ति करेंगे। परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कुछ टेंशन हो सकती है। इसे अनदेखा करें। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। किसी जरूरी कार्य के संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव रहेंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। कोई मंहगी चीज गुम हो सकती है। रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है। जमीन-जायदद से जुड़े फैसले आज न लें। किसी से कोई कार्य के प्रति आप मदद ले सकते है। आज पुरे दिन परिवार का माहौल आनन्दमय बना रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyसामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें। खुद को आनंद देने वाली बातों में थोड़ा समय बिताएं। तला हुआ और मसालेदार खाना नजरअंदाज करें। अपनों का व्यवहार दुःखी कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। घर में किसी समारोह का आयोजन भी किया जा सकता है। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी, कारोबार में खुशी और प्रगति मिलेगी। कोई कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी आज करनी पड़ सकती है। अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। आज के दिन भाग्य का सहयोग कुछ कम प्राप्त होगा, काम न बनने की स्थिति में शांत रहें और बेवजह की चिंता करने के बजाय भगवान में ध्यान लगाएं। पार्टनर की इच्छा पूरी करेंगे और प्यार भी बढ़ा हुआ रहेगा। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। नए लोगों से संपर्क होने से कारोबार में लाभ का योग है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। बुजुर्गों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खाने-पीने में संयम बरतें। इस राशि की लड़कियां आज रोमांटिक मूड में रहेंगी। कहीं से गिफ्ट भी मिल सकता है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। किसी काम में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी को दिए गए उधार पैसे वापस मिल सकते हैं। जो जातक बिजनेस में पार्टनरशिप कर रहे हैं उनको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर दिख सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyघर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। महिलाएं अपने घरेलू और प्रोफेशन कामों को आसानी से निपटा लेंगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें। समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। किसी दूसरी जगह जाने से बचें चोट लगने की सम्भावना है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आलस की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास ना करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। दोस्तों की बातों पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान भी दे सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 March 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके घर में अचानक बच्चा झाड़ू लगाने लग जाए तो होने वाला ये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button