राशिफल

राशिफल 17 जुलाई 2024 : आज इन जातकों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, सितारे मेहरबान रहेंगे, भगवान गणेश रहेंगे इन पर खुश, बाकी भी जानें अपना हाल

Rashifal 17 July 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में यदि आपका कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उनसे माफी मांगने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके लिए ज़रूरी है कि आप अपने सुरक्षित भविष्य के लिए कुछ फंड बचाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अभी परिस्थिति नकारात्मक है, इस बात का एहसास होने के बाद भी आप परिस्थिति से हार न मानें। अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करें। आपका मेहनती स्वभाव और लगन की वजह से नए अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन घर मे किसी की सेहत पर बुरा असर होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। आईटी इंजीनियरों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अनावश्यक खर्च आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। परिवार में आपके साथ कुछ भेदभाव हो सकता है लेकिन भाई बहनों से मदद मिलने की संभावना है। मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। खुद को शांत बनाये रखेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलने से बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। शरीर को डिहाइड्रेट बिल्कुल न होने दें। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। किसी भी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। ऑटो गैरेज वालों के लिए अनुकूलता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकिसी नयी जगह पर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही कार्य के दबाव और तनाव से आपको राहत मिल सकती है और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करे। ध्यान और आध्यात्मिकता मन को शांति प्रदान करेंगे। मेहनत करें भाग्य बदल जाएगा। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपनी व्यक्तिगत मर्यादा से बाहर निकलकर कुछ नई बातों का अनुभव भी ले पाएंगे। इस समय असामाजिक लोगों के साथ आपके मित्रता हो सकती है, इनसे दूरी बनाकर ही रखे तो उचित रहेगा। पेट से संबंधित इंफेक्शन की तकलीफ होने की आशंका बन रही है, डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। परिवार में सभी लोग प्रसन्न रहेंगे जिससे आपके घर का वातावरण भी प्रफुल्लित नजर आएंगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। मित्र या परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे, एक दूसरे के साथ अच्छा समय भी व्यतीत होगा। पिता का सुख मिलेगा। अधिक खर्चे से मन थोड़ा तनाव में रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपको सदस्यों में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई आपकी बातों से नाराज हो सकता है। किसी काम में सफलता न मिलने से निराशा की संभावना है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और उनके साथ बैठकों में भी भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। रुका धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअगर आप किसी यात्रा पर जा रहे है, तो अपने सामान का खास ध्यान रखे और जमीन मकान खरीदने में जल्दबाजी न करे, क्यूकि ये समय अनुकूल नहीं है।  धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे है। कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘पीपल के पेड़’ की परिक्रमा करने से होते है ये लाभ, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button