
राशिफल 17 फरवरी 2023 : आज मां संतोषी के आशीर्वाद से ये जातक पार करेंगे जीवन का कठिन पड़ाव, मिटेंगी धन संबंधित समस्याएं, बढ़ेगा सामाजिक मान सम्मान
Rashifal 17 February 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 February 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके सामने अप्रत्याशित खर्च आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पैसों से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। आर्थिक आवक अगले कुछ दिनों में बढ़ने लगेगी। पैसों से संबंधित निर्णय सही साबित होंगे। आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। दान अवश्य करें, लेकिन ऐसे व्यक्ति को जिसे जरूरत हो।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अपनी योजना को वास्तविकता का रूप लेता देखकर आपको प्रसन्नता मिलेगी। अभी हो रही प्रगति की वजह से विश्वास बढ़ेगा, लेकिन अहंकार न बढ़ने दें। जिन बातों की वजह से असुरक्षित महसूस हो रहा है, वे बातें बदलने लगेंगी। जीवन में स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करें। अध्यापकों के लिए मनोवांछित फल पाने का मामला रह सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
बता दे कि इस राशि के लोग अगर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे है, तो कुछ महीनों के लिए इसे टाल दीजिये। इसके इलावा किसी के साथ बहस न करे और आज आपको तनाव तथा स्वास्थ्य से संबंधित मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंध उचित बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। राजनीति से संबंधित जातकों को जनसमर्थन की प्राप्ति होगी। लव रिलेशन को स्थाई रिश्तों में बदलने के प्रयास सफल होंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने मन की शांति भंग न होने दें। रिलेशनशिप या विवाह संबंधी निर्णय लेते समय एक-दूसरे की अपेक्षाओं को ठीक से समझना होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
गौरतलब है कि इस राशि के लोगों की यात्रा करने की योजना बन सकती है और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जहाँ एक तरफ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, वही दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही आज मन का डर खत्म होगा और व्यापार में लाभ होगा। बदलते मौसम का सकारात्मक तरीके से लुफ्त उठाएं। अपनी दिनचर्या और खानपान को संयमित रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
जिस व्यक्ति द्वारा आपको अधिक अपेक्षाएं थीं, उनका बर्ताव अचानक से बदलने लगेगा। अपनी निर्भरता व्यक्ति पर अधिक रखने के कारण आपके कामों में रुकावट भी आ सकती है। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी के साथ कुछ अनबन संभव है लेकिन वह जल्दी ही सुलझ जाएगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अहंकार की वजह से किसी व्यक्ति की भावनाओं को चोट न पहुंचें, इस बात का खास ध्यान रखें। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है। इसके साथ ही आज आपको उत्साहपूर्ण समाचार मिल सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें, निश्चित ही आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज किसी भी काम में बहुत अधिक मेहनत रह सकती है। बच्चों का कोई जिद्दी या अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए परिवार में अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके विनम्र तथा मधुर स्वभाव की वजह से लोकप्रियता बनी रहेगी। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सुधार के प्रयास सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज परिस्थितियां अति अनुकूल है। कार्य आसानी से संपन्न होंगे। आपका अधिकतर ध्यान स्वयं के ऊपर केंद्रित रहेगा। पार्टनर और आपके बीच सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन न करें। विपरीत परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेने की जरूरत है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पिछले कुछ वर्षों की मेहनत रंग लाएगी। आप अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। किसी उलझे हुए मसले को सुलझाने के लिए धैर्य की जरूरत है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें, नहीं तो आप खुद को मुश्किल में डाल सकते हैं। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। भाई की सलाह व्यापार में उन्नति का कारण बनेगी। लव लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है, वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार धन लाभ होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।