राशिफल

राशिफल 17 फरवरी 2022 : आज भगवान विष्णु की इन जातकों पर रहेगी कृपादृष्टि, अधूरी इच्छा होंगी पूर्ण, लेकिन ये हो सकते है निराश, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 17 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

महत्वपूर्ण काम दिन की शुरुआत में ही होने की वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपका खराब बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। मामूली नोक-झोंक को गंभीरता से न लें। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है। दोस्तों तथा ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जो लोग आपके खिलाफ हैं, उन्हें मात देना भी संभव है। आपको अपने आसपास के हर एक व्यक्ति की परख ठीक से करने की आवश्यकता है तभी आप अपनी संगत में सुधार ला पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। कोई धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बनने से मन प्रफुल्लित रहेगा। फलों के थोक व्यवसायी काम बढ़ाने के मामले में अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी भी व्यक्ति के प्रति राय बनाने में हड़बड़ी ना करें। पुराने मित्र के साथ हुई मुलाकात फिर से नए वाद-विवाद उत्पन्न कर सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्च पर काबू रखना होगा। बड़े भाइयों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी संस्था अथवा सम्मेलन में आप को सम्मानित भी किया जाएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। परीक्षा, प्रतियोगिता व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, थकान और सुस्ती हावी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। प्रकृति के संकेतों को समझने का प्रयास करें। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में बात करते समय सतर्क रहें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। मानसिक एकाग्रता अच्छी रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लोगों पर किसी भी तरह का दबाव न बनाएँ। किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में व्यस्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। सजावटी सामान के खुदरा कारोबारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। परिजनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी। धनधान्य एवं संसाधनों में वृद्धि होगी। पुराने कामों का कोई खास फायदा भी आपको मिल सकता है। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। दूसरों द्वारा बोली गई बातों को जरूरत से अधिक महत्व देना आपके अंदर नकारात्मकता बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य लाभ को लेकर योग को दिनचर्या में शामिल करना अधिक लाभप्रद होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम से संबंधित बातों में फायदा नजर आएगा और सभी काम आपकी अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। भरोसेमंद मित्रों का साथ मिलेगा, अपनी दिल की बातों को उनसे साझा कर सकते हैं। पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। थोड़ी मेहनत में सभी कार्य पूरे होंगे। ऑफिशियल मीटिंग में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि कार्यस्थल पर आप किसी से भी विवाद में ना उलझें और किसी भी षड्यंत्र का हिस्सा ना बनें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भागदौड़ भरी दिनचर्या रहेगी जिसके कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आज कानूनी मामलों से दूर रहें। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से अध्ययन करना ही उन्हें सफलता देगा। आज का समय आपके लिए थोड़ा खर्चीला हो सकता है। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। आपके करीबी लोगों द्वारा आपको अपने अंदर की खूबियां नजर आएंगी, जिसके कारण पथ भले ही कठिन हो, लेकिन उस पर टिके रहने की कोशिश आप करेंगे। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button