
राशिफल 17 अगस्त 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन राशियों पर मेहरबान, अटके काम होंगे सफल, दांपत्य संबंधों में आएगी मिठास, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 17 August 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 August 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
संतानों की पढ़ाई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। बच्चें बाहर जाने की जिद्द करेंगे, बेहतर होगा घर पर ही उनके साथ समय बिताएं। जरूरी कार्यों में परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से दूरी बनाकर रखें। सेहत के लिहाज से समय ठीक नहीं है सामाजिक दूरी बना कर चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। घर पर मेहमानों के आने की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धन सम्बन्धी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। उधार लेन-देने के पहले सोच लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। घर के सदस्यों के बीच की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों की दखलंदाजी की वजह से वाद विवाद होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। एक बात का विशेष ध्यान रखें, यदि परिणाम आपके आशानुकूल न मिलें तो निराश होने की बजाय और मेहनत करें। संतान अच्छा करेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। किसी से बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे, जो आपका फायदा उठा सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर अपना पैसा निवेश करने से बचें। बहुत तरह के मनोभावों से गुजरेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पिता से लाभ होगा। आज कार्यभार की अधिकता के कारण शिथिलता रहेगी। पार्टनरशिप करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आज आपके पास मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध होंगे। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। अनुभवी व्यक्ति के साथ रहने से आज आपको कई तरह के अनुभव मिलेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। जो विद्यार्थी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे अपने जीवन में नए आयाम स्थापित करेंगे। आप वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। जरूरतमंदो की सहायता करना सीखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज दौड़धूप अधिक होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। किसी खास से नजदीकी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। घर की सजावट में बदलाव करने से अधिक खर्च हो सकता है। अपनी जीवन शैली को सुधारने के लिए किए गए खर्च के कारण तनाव उत्पन्न होता हुआ नजर आ रहा है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का कायाकल्प होगा। चौपहिया वाहन चलाने से बचें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज भावनाओं की बजाय हर कार्य को व्यवहारिक तरीके से संपन्न करने का प्रयास करें, आपको नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कभी-कभी आपका घर-परिवार में ज्यादा हस्तक्षेप दूसरों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। अपने इस स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको उचित और अनुचित का निर्णय करने में असहजता अनुभूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन न लाएं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाह रहे हैं तो एक बार परिवार के लोगों से भी राय लें। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। अजनबियों से मेल-जोल और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 August 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।