राशिफल

राशिफल 17 अप्रैल 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, ग्रह नक्षत्र रहेंगे अनुकूल, अटके काम पकड़ेंगे गति, लेकिन इनको रहना होगा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान

Rashifal 17 April 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 April 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोग अपना मनपसंद मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे और परिवार तथा आर्थिक मामलों को लेकर भी आपका ध्यान सतर्क रूप से बना रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधी मामलों को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और अगर आप भूमि भवन खरीदना चाहते है तो उसके लिए ये सही समय है। मगर अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहे और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पैसों के लिहाज से समय ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। मानसिक शांति आपको महसूस हो सकती है। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक कार्यक्रमों में आज के दिन हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। एक नई आदत या शौक विकसित करने पर विचार कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद लेकिन महंगी साबित होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य या विरोधी मानसिक तनाव का कारण हो सकता है। संयम से काम लें। धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। आपको सावधान रहना चाहिए अन्यथा आपको भारी आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोग किसी घरेलू काम की वजह से अपने कार्यों पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसके इलावा बाहरी भोजन का सेवन न करे, इससे पेट संबंधी समस्या हो सकती है और अधिक खर्च होने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। हालांकि आपके दाम्पत्य जीवन में जरूर सुख शांति बनी रहेगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आपका प्रोत्साहन भी बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज का दिन आपको नए अवसर प्रदान करेगा, लेकिन अवसर से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त न होने के कारण आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी की मदद से अच्छा फायदा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज छात्रों को अपने कार्यों सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। ऑफिस में किसी की भी बुराई से बचें। जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। किसी मित्र व रिश्तेदार के कारण तनाव रहेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों को कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते है, जिन्हें करने का आपका मन नहीं है। हालांकि इसके साथ ही आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा और दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। इसके साथ ही आपको न केवल नौकरी में तरक्की मिल सकती है, बल्कि आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके इलावा दूसरों के कार्य में दखलअंदाजी करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। क्रोध की अधिकता हो सकती है। उम्र में छोटों से बातों में उलझने से बचना चाहिए। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। लव लाइफ में आपको अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। ज्यादा व्यस्त रहेंगे। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज प्रतिद्वंद्वियों से तालमेल बैठ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है। आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आप कोई नया काम करने का मन भी बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आपकी राशि में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन जरा सी चूक आपका नुकसान भी करा सकती है। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। काम से संबंधित यात्रा अमल में आ सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल रहेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आज आपको राजनीति से जुड़े किसी कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस समय ग्रह गोचर कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है, सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर मिल सकती है। अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें, अन्यथा आपसे कुछ लोग नाराज हो सकते है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button