
राशिफल 16 नवंबर 2023 : आज भगवान विष्णु करेंगे इन जातकों के सभी सपने साकार, धन वैभव में होगा इजाफा, पुराना कर्ज होगा दूर, लेकिन ये रहें विरोधियों से जरा सतर्क
Rashifal 16 November 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 November 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे, जिसका अच्छा प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आज बड़ी से बड़ी उलझनों को भी आप आसानी से सुलझा सकते हैं। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और उसका फायदा भी आपको मिलने लगेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विवेक का प्रयोग करें। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से आज लाभ मिलने की संभावना है। अपने टारगेट लगातार ध्यान में रखें। दिनचर्या में थोड़ा-से बदलाव से आपका जीवन सहज हो सकता है। पारिवारिक जीवन में इस राशि वाले काफी सक्रिय रहेंगे, किसी वजह से यदि घर के लोगों के दिलों में आपके प्रति खटास है तो उसे भी आज दूर कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी आप अपनी मेहनत द्वारा अपने अधिकतर कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार तथा दोस्तों के मध्य प्रतिष्ठा बनी रहेगी। स्वयं के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने कीमती समय में से कुछ समय अपने परिवार को जरूर दें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। नौकरी में चैन रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज आज आपको वापस मिलेंगे। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। आज दर्द की वजह से भी परेशानी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से देखा जाये तो आप अपने साथी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद भी करनी पड़ सकती हैं। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। अपने काम में विस्तार करना चाहते हैं तो कर लीजिए, लाभ में रहेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। पिछले काफी समय से आप खुद के लिए कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है लेकिन शांति बनाए रखे अगले कुछ दिनों में वो इच्छा भी पूरी होने वाले है। आज आप अपनी वस्तुओं का ख्याल रखें। चोरी की आशंका है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में भी अनुकूल फलों की प्राप्त आपको होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपकी एकाग्रता भंग हो सकती हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। कर्मक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों का ध्यान रखकर दूसरों के साथ तालमेल पूर्वक कार्य करें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। अपनी वस्तुओ की संभाल खुद करें। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभदायक रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
निवेश से जुड़े फैसले आप सोच समझ कर लें। ऑफिस में सबके साथ अच्छे से पेश आएं, आपके लिये फायदेमंद होगा। बढ़ते हुए घरेलू खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अहंकार और टकराव से बचें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी, संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
निवेश से जुड़े फैसले आप सोच समझ कर लें। ऑफिस में सबके साथ अच्छे से पेश आएं, आपके लिये फायदेमंद होगा। बढ़ते हुए घरेलू खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अहंकार और टकराव से बचें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी, संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अपने प्रयत्नों को जारी रखना होगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुश और हंसमुख रहने वाले हैं लेकिन आज किसी बात की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 November 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।