
राशिफल 16 नवंबर 2022 : आज इन जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा नए काम का शुभारंभ, भगवान गणेश रहेंगे मेहरबान, उन्नति के मार्ग होंगे प्रशस्त, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 16 November 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 November 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपका कोई सपना साकार करने का उत्तम समय है। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर दोस्तों या मोबाइल में व्यस्त रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। समाज कल्याण अधिकारियों को विभागीय विपरीतता का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कोई प्लान न बनाएं। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। ब्याज का काम करने वालों को विपरीतता का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
यदि किसी प्रकार की न्याय नीति या कानून संबंधी कोई बात हो तो बेहतर है जल्दबाजी से बचें। सोच-समझकर किसी की राय लेकर ही आगे बढ़ें। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो माइग्रेन के मरीज हैं तो विशेष सावधानी बरतें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। आज आप पारिवारिक संबंधों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का भी नया तरीका बता सकता है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज अधिकतर समय सुख सुविधा व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। जिससे स्वयं को काफी हल्का फुल्का और ऊर्जा युक्त महसूस करेंगे। भाग्य भी आपका सहयोग कर रहा है। अपने अधूरे कामों को निपटाने का उचित समय है। अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप बेहतरीन करने का प्रयास करेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। एसिडिटी की समस्या गलत खानपान की वजह से हो सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपका मित्रों और साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। सेहत और पैसों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी। कारोबार से जुड़ी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करे। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें। अपनों के प्रति मन में नकारात्मक विचार न लाए। नौकरी में मन मुताबिक करवट लेंगे। आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस के कार्य की अधिकता की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
ग्रह स्थिति अच्छी है, इस समय का सदुपयोग करें। रिश्तेदारों का तनाव रहेगा। युवा करियर पर ध्यान दें। मशीनरी और कारखाने से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आज पैसों का लेन-देन न करें। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। रिश्तों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
परिवार में आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू की बातों में ध्यान ना लगाएं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जरूरी दस्तावेजों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतें। अपने भविष्य को लेकर चिंताएं आपके मन में हो सकती हैं। हालांकि दिन का अंत सकारात्मकता के साथ होने की पूरी संभावना है। धन संबंधी मामलों को लेकर किसी की भी गारंटी न ले। लोगों के बीच प्रशंसा मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।