
राशिफल 16 मई 2021 : आज इन जातकों का दिन भगवान सूर्यदेव की कृपा से रहेगा शुभ, घरेलू दुखों का होगा नाश, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल
Rashifal 16 May 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 May 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका जीवनसाथी आपको आपके प्रत्येक कार्य में समर्थन देगा। ऑफिस में आप की छवि को कोई खराब कर सकता है। काम करने में मन लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखें। अनजाने जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें। गले में एलर्जी और खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। अपनी दिनचर्या नियमित करें और खान- पान का विशेष ख्याल रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। मन थोड़ा विचलित रहेगा इसलिए मंदिर जैसी जगह जाकर शांति का अनुभव करे। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
जिन बातों को पूरा करने की कोशिश आप कर रहे हैं उन बातों में बार-बार समस्या आती रहेगी। अपना काम किसी और पर ना टालें और स्वयं अपना कार्य करने की आदत डालें। गलतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। दौलत संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे एवं अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुखद होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कई जिम्मेदारियां आपके द्वारा पूरी की जाएंगी, जिससे परिवार वालों की नजर में आप का सम्मान बढ़ेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा नहीं है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। भूमि से लाभ की स्थिति नजर आ रही है। दांत से जुड़ी तकलीफ सता सकती है। किसी की चिकित्सा-दवा में आर्थिक सहायता करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तनाव की वजह से थकान महसूस होगी। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए खुद की नापसंद या पसंद पर ध्यान देना आवश्यक होगा। इलेक्ट्रिकल चीजों के उपयोग करने में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक दिन लगभग सामान्य रहेगा। कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है उनके लिए समय अनुकूल है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आज सेहत में बदलाव नजर आ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
हमेशा कुछ नया करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको अपने भविष्य के लिए धन संचय करना होगा। आज पारिवारिक तथा सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में आपकी विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। लव लाइफ का आनंद मिल सकता है। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। कान संबंधित दर्द तकलीफ दे सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
पैसे की कमी के कारण नया काम शुरू होने में बाधा आ सकती है। दूसरों की बातों में न आयें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न करने दें। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आज कोई नया इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कोई अच्छी खबर मन खुश कर देगी। आपका आने वाला समय मंगलकारी रहने वाला है। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।