
राशिफल 16 जून 2022 : आज इन राशियों की मनचाही मुराद होगी पूरी, भगवान विष्णु का बना रहेगा विशेष आशीर्वाद, लेकिन इनके हाथ लगेगी निराशा
Rashifal 16 June 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 June 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष सुखकारक रहेंगे। संबंधों को बल मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जायें। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर आराम भी लेना आवश्यक है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या फिर चोट लगने का भय भी बना रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। घूमने-फिरने तथा मौज मस्ती में खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोर्ट से जुड़े मामले सफल साबित होंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दांपत्य जीवन आप को शांति देगा। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आये। काम से संबंधित उचित अवसर प्राप्त होने के बाद भी आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। संबंधों में अच्छी छवि बनेगी। जीवनसाथी को पूरा समय दें। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ निराशा रह सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी परिस्थिति में बदलाव करने के लिए आपको इच्छा शक्ति और एकाग्रता को बनाए रखना होगा। मानसिक रूप से कुछ बातें तकलीफ दायक साबित होंगी। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुँच सकती है। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके सामने काम का ऑफर रख सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव का माहौल रहेगा। आपके काम से संबंधित नकारात्मक खबर मिल सकती है, लेकिन इस कारण आपका नुकसान नहीं होगा। नौकरी के लिए दिए साक्षात्कार का मामला पक्ष में रह सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
किसी अनजान व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी से आपको एक सुखद आश्चर्य होगा। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण आपको नया कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। गाय को गुड़-रोटी दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ी मेहनत में सभी कार्य पूरे होंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह लेना हितकर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। विश्वास की कमी के कारण किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें। पैसों से संबंधित बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप अपनी जीवनशैली को बदलें लाभ होगा। आप अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दीबाजी ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। संतान पक्ष के लिए खास खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ में जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। इंश्योरेंस,यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
समय अनुकूल है। घरेलू खर्चों पर ध्यान दीजिए। प्रेम के सिलसिले में अच्छा अनुभव होगा।आपको अपने प्रेमी की बुद्धिमानी देखकर काफी गर्व महसूस होगा। अपने घर के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों को नजरअंदाज ना करें। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। अगर आप पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं तो आज अंतिम रूप से इस पर मोहर लगा सकते है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अपने साथी के साथ अपने मतभेदों को दूर करने में सफल होंगे। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, संभलकर रहें। आज अधिक जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएँ। दूसरों की समस्या और कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कुछ लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। प्रयत्न करने के बाद भी वजन बढ़ने की वजह से सेहत से संबंधित चिंता बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
किसी नई योजना पर काम शुरू ना करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आज बिना सोचे और समझे किये गये कार्य विपत्ति में डाल सकते है। बात-बात पर गुस्सा बिलकुल न करें। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। साथ ही, अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। कभी-कभी स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। बड़े भाई-बहन से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।