
राशिफल 16 फरवरी 2024 : आज इन जातकों पर माँ संतोषी रहेंगी अत्ति प्रसन्न, पूरे होंगे सभी अरमान, आय के साधन मजबूत होंगे, जबकि ये रहेंगे थोड़ा निराश
Rashifal 16 February 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 February 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अमोद-प्रमोद और मनोरंजन में समय बितेगा। व्यक्तिगत रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन के उतर्राध में वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव से परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। जहां तक हो सके तर्क-वितर्क से दूर रहें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे। अचानक किसी करीबी मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
यह समय आपके आत्मबल में वृद्धि करने वाला रहेगा। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। भावनाओं के आवेश में ना आए, अपने दिमाग से सोच-विचार करके ही प्रत्येक कार्य करें। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। परिवार के लोगों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है, उससे भविष्य में लाभ होगा। दुकान या कार्यालाय में टीमवर्क के जरिए किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको व्यापार के मामले में अपार सफलता मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर विवाद की आशंका है। सीनियर अधिकारियों से विवाद में नहीं उलझे। मन को शांत रखने की जरूरत है और वाणी पर भी संयम बरतें। बाद में अच्छा समय आएगा और परेशानियां दूर होंगी। जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं। इसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी का समाधान होगा। आर्थिक मामले में ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
व्यापार से जुड़ी यात्राएं फलदायी होंगी। आमदनी में गिरावट होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में महिला सहकर्मी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। दुसरो को मदद करने से आपको मन की शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज कम संभावनाएं हैं कि आपको अपेक्षित परिणाम हासिल हों लेकिन आप के ऊपर जो भी कर्जा था, वह सब उतर जाएगा। दिमाग में कई प्रकार के सकारात्मक विचार आएंगे। आफिस में अपनी मेहनत से सफलता के नये द्वार खोलने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आँख का ध्यान रखें। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारियों को आज करीबी लोगों से राज की बात शेयर नहीं करनी चाहिए इसकी वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा घट सकती है, वहीं दूसरी ओर दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से भी बचें। ऑफिस में किस्मत का साथ आपको इतना नहीं मिलेगा, जितना आपने सोचा है। कार्यस्थल पर सुधार हो सकता है। नए अनुबंध होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
तनाव और चिड़चिड़ेपन के शिकार लोगों को आज मानसिक शांति मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ समस्या साझा कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की की पूरी संभावना है। वरिष्ठ लोगों के प्रति मन में आदर का भाव रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसानदायक हो सकता है। किसी काम की जिद भी न करें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।