
राशिफल 16 दिसंबर 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शिव की असीम कृपा, मंजिल की तरफ होंगे अग्रसर, मित्रगण देंगे साथ, प्रेम संबंध होंगे अनुकूल, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 16 December 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 December 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज जो भी बोलें सोच समझकर, आपकी छोटी सी बात राई का पहाड़ बन सकती है। विद्यार्थियों बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आप अपने भविष्य को सुधारने में लग जाएं। यह दिन आपके लिए थोड़ा कष्टप्रद साबित हो सकता है। कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। कार्यों में चल रहे अनावश्यक विलंब और रुकावट के कारण मूड कुछ खराब रह सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे, जिसका अच्छा प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आज बड़ी से बड़ी उलझनों को भी आप आसानी से सुलझा सकते हैं। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और उसका फायदा भी आपको मिलने लगेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज आज आपको वापस मिलेंगे। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आप में समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आने वाले समय में आपको अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने का मौका भी मिल सकता है। दोस्तों से मिलें। अपने मन की बातें शेयर करें। तनाव भी कम हो जाएगा। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में जरूर रंग दिखाएगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। नौकरी में चैन रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विवेक का प्रयोग करें। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से आज लाभ मिलने की संभावना है। अपने टारगेट लगातार ध्यान में रखें। दिनचर्या में थोड़ा-से बदलाव से आपका जीवन सहज हो सकता है। पारिवारिक जीवन में इस राशि वाले काफी सक्रिय रहेंगे, किसी वजह से यदि घर के लोगों के दिलों में आपके प्रति खटास है तो उसे भी आज दूर कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज आपके आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज कार्यस्थल पर आप पर गलत आरोप लग सकते है, सतर्क रहें। मानसिक तौरपर आप सक्रिय रहेंगे। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर दिखाई देता है। दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। शेयर में आर्थिक लाभ होगा। आज के दिन आप अपनी सभी बड़ी समस्याओं को हल करने की शुरुआत करेंगे। यह समय बीमारियों या फिर ऐसे मुद्दे को सिर्फ ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको इन सभी परेशानियों को जड़ से हटाने का प्रयास करना होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 December 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।