राशिफल

राशिफल 16 अगस्त 2023 : आज भगवान गणेश खोलेंगे इन जातकों के लिए भाग्य के द्वार, नए काम बनेंगे आसानी के साथ, निवेश रहेगा शुभ, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 16 August 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 August 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को खुशखबरी मिलने वाली है, साथ ही प्रमोशन होने की पूर्ण संभावना दिख रही है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। आप किसी भी मामले में भावुक न हों फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। जो विद्यार्थी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे अपने जीवन में नए आयाम स्थापित करेंगे। आप वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। जरूरतमंदो की सहायता करना सीखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यापारियों को यश और सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर तप करना होगा, क्योंकि कहा भी गया है कि सोना आग में तपने के बाद ही अपनी चमक बिखेरता है। आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आज आपकी छोटी-सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें, किसी जानकार की सलाह लेने में भलाई है। परिवार में छोटों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, घर में सबके साथ अच्छा तालमेल रहेगा। एक साथ अनेक विचार करने से आपकी दुविधा बढ़ती नज़र आएगी। चंचलता की वजह से एकाग्रता भंग होगी। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। आज आपकी वाणी मधुर रहेगी जिस वजह से दूसरे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। अपने काम को अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे प्रकार से समझ जान कर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोग की भावना बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। किसी से बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज अधिक जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएँ। अनावश्यक खर्च से बचें। किसी की मीठी मीठी बातों में आने से बचें। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ताओं का कारण हो सकती हैं। परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको उचित और अनुचित का निर्णय करने में असहजता अनुभूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन न लाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके साथ कोई बहुत आश्चर्यचकित करने वाली बात हो सकती है। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। कानूनी मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए आपके लिए एक अनुकूल दिन है। आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका सारा ध्यान परिवार पर रहेगा और परिवार में प्रेम, शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते रास्ते भी मिलेंगे। आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में आप आगे रहेंगे। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत रह सकती हैं। घर पर किसी मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने पर बधाई देने के लिए लोगों का आना-जाना रहेगा। आज आप किसी पुराने सहपाठी से उसके घर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 August 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button