राशिफल

राशिफल 16 अगस्त 2022 : आज इन जातकों के बढ़ेंगे आय के नए साधन, करियर संबंधी सभी बाधाएं भी होंगी दूर, हनुमान जी हरेंगे सभी संकट, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 16 August 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज महत्वपूर्ण लोगों को इग्नोर न करें। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रूपए पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। आपको किसी रिश्तेदार के घर पर अचानक जाना पड़ सकता हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। यात्रा के मौकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी रचनात्मकता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। लोगों से अधिक अपेक्षा न रखें। कफ सम्बन्धी कष्ट रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। किसी अनुचित अथवा गैर कानूनी काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। साथ ही कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे कि जिन पर कटौती भी संभव नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

भाग्य आपके पक्ष में पूरी तरह काम कर रहे हैं। अपने किसी प्रकार की भी समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है। वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। घर में प्रसन्नता का मौसम बना रह सकता है। आज आप किसी वाद विवाद में फंस जाते हैं तो बहुत ही होशियारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, क्योंकि इसकी वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा व तनाव मुक्त रहेगा। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। अन्यथा लाभ की बजाय हानि उठानी पड़ सकती है। बड़े भाई का अच्छा सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को सार्थक बनाने में सहायक रहेगा। कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है। आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी से कोई वादा करके मुकरना ठीक नहीं है, इससे आपके मान सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। परंतु बाहरी अथवा अपरिचित लोगों की बातों पर बिना सोचे समझे विश्वास भी ना करें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर की गतिविधियों में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। आपका सेहत पर ध्यान न देना खतरनाक साबित हो सकता है। शत्रु आपकी प्रसिद्धि को कम करने का प्रयास करेंगे। आप अपने कामकाज में सबसे अधिक एकाग्रता रखेंगे। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय अनावश्यक यात्रा को टालना ही उचित है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आराम से बीतने वाला है, कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। आज नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। खर्च पर नियंत्रण रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सहकर्मियों का सहयोग आप को प्राप्त होगा। कर्ज लिए हुए पैसों के लेन-देन में सहूलियत रहेगी। खुद को तनाव मुक्त रखते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिस्थिति में बदलाव करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बड़ी खरीदारी के लिए लोन की प्राप्ति आपको आसानी से होगी। फिलहाल आपको केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही खर्च करना है। इस बात का खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। हवाई सेवा कम्पनियों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है। मकान बेचना या खरीदना चाहते हैं तो आगे बढ़िए। अदालती मामला पक्ष में आ सकता है। पसलियों में खिंचाव रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button