
राशिफल 16 अप्रैल 2023 : आज का रविवार इन जातकों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भाग्यवश बनेंगे सभी रुके हुए काम, भगवान सूर्यदेव रहेंगे प्रसन्न, लेकिन ये रहें जरा सावधान
Rashifal 16 April 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 April 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
वित्तीय स्थिति में सुधार करने के लिए कुछ बदलाव लाने का दिन है। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और राजनैतिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज नौकरीपेशा वाले लोग अपने विवेक से अपनी प्रगति का मार्ग तैयार करेंगे। आपके आसपास चल रही राजनीति से आपको सावधान रहना होगा। हो सकता है आपके कुछ सहकर्मी आपके बॉस के सामने आप की छवि खराब करने का प्रयास करें अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। अपने भाइयों और मित्रों से अच्छे सम्बंध बनाने होंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। जितनी क्षमता है, उसके अनुसार ही काम हाथ में लें। काम की अधिकता की वजह से आपको समाधान नहीं मिलेगा। गैर जिम्मेदारी बचें। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। न्यायालय मे कोई विवाद चल रहा है तो वहां से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
छात्रों को अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। पाचनतंत्र बिगड़ने के कारण बाहरी खान-पान संभव हो तो टाल दें। आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आपकी रुचि बढेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप पारिवारिक संबंधों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का भी नया तरीका बता सकता है। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। छोटे भाई-बहनों का मार्गदर्शन करें। प्रोपर्टी के कारोबारियों के लिए स्थितियां अधिक अनुकूल रह सकती हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।समस्या का हल ढूंढने के लिए घर के लोगों से आप बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे। किसी रुके हुए काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप कई ऐसे कार्य निपटाएंगे जो कई दिनों से लंबित थे। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। वाहन सुख की कामना आज के दिन पूरी हो सकती है। जहाँ एक तरफ प्रियजनों का साथ मिलेगा, वही दूसरी तरफ प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। ऐसे में मन को संयमित रखे और बनावटी दोस्तों से दूर रहे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आलस्य से बचें। धैर्य व साहस आपकी पहचान है, इसे बरकरार बनायें रखना अतिआवश्यक है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। अपनी प्रतिभाओं और कौशल को बाहर लाने के लिए आपको नए परिवेश की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन और आनंद के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आज उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें। आप अपने जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। बदलते मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई मामला कानूनी संबंधित चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। भाई बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। इस राशि के लोग अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। अपनी इच्छा शक्ति का पूरा इस्तेमाल करके अपनी एकाग्रता को बनाए रखने की कोशिश करें। हर एक काम में चुनौती महसूस होती रहेगी, लेकिन इन्हीं चुनौतियों का सामना करके आपका विश्वास भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के व्यवहार तथा संगति का भी ध्यान रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।