राशिफल

राशिफल 15 नवंबर 2020 : आज का रविवार हो सकता है इन जातकों के जीवन में बड़ी रूकावट, जबकि इनके लिए रहेगा उत्साह भरा दिन

Rashifal 15 November 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके परिवार के लिए और आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शानदार साबित होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिता समान किसी व्यक्ति का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप कुछ नया करने का सोच-विचार कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर की मनमानी को अनदेखा न करें। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। सेहत में बदलाव दिखने की वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी नए काम से संबंधित योजना पूरी होगी। आज अधिकतर समय घर में ही व्यतीत करें। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है। अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा। मन में नकारात्मक भावनाएं न आने दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पैसों से जुड़ी बातों में आप अधिक सावधान रहेंगे। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी रिश्तेदार से संबंधित परेशानी में आपको आर्थिक मदद करनी पड़ सकती हैं। आपके रुतबे में कोई कमीं नहीं आएगी। परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। शारीरिक थकान की वजह से उत्साह कम होगा। कोई आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। युवाओं को करियर में आते बदलाव की वजह से मन में डर उत्पन्न हो सकता है। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कोई काम खराब होने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। धन संबंधी मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती पर भारी पड़ सकता है। बहुत विश्वास वाला व्यक्ति ठेस लगा सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधो में और नजदीकियां आएंगी। दिनभर मन किसी ना किसी दुविधा में उलझा रहेगा। किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा लेकिन फिजूलखर्ची से बचे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। बैंक संबंधी कार्यों को समय पर पूरा अवश्य करें। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कान से सम्बंधित पीड़ा संभव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आप समय का सदुपयोग करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। कुछ समय अपने परिवार की देखरेख में भी व्यतीत करना आवश्यक है। बुजुर्गों द्वारा आप के निर्णय को सहमति मिल पाना आज कठिन हो सकता है। कुत्तों को गुड़-रोटी दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button