राशिफल

राशिफल 15 मई 2024 : आज भगवान गणेश जी के आशीर्वाद से सार्थक होंगे इन जातकों के सभी काम, घरेलू कष्ट होंगे दूर, नौकरी में बढेंगे अधिकार, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 15 May 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों को आप पीछे छोड़ रहे हैं, इसका दुख कुछ हद तक महसूस होगा। बातचीत के मामले में आप बड़े सजग रहते है। लव लाइफ को लेकर नकारात्मक विचार रहेंगे। जिन सीमित विचारों की वजह से आप आगे बढ़ नहीं पा रहे थे, उनको दूर करना संभव होगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पार्टनर पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपनी मेहनत और प्रयास का फल अवश्य मिलेगा। जो लोग सहभागिता में कारोबार करते हैं, उन्हें बहस से बचना चाहिए। घर की आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। संतान के उज्जवल भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। भाई बंधुओं के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, साथ बैठ कर पुरानी यादें ताजा करनी चाहिए इससे मन में प्रसन्नता आएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश संबंधी गतिविधियों में रिस्क उठा सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु गंभीर बात की आशंका नहीं है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का कायाकल्प होगा। चौपहिया वाहन चलाने से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन बेहद अच्छा है, आप जो भी कार्य करेंगे उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। किसी भी मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपका तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपको दूसरों का भला सोच विचार कर करना होगा,नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। अत्यधिक काम की वजह स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा। मेडिटेशन और योगा करना इस समस्या का उचित निवारण है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकिसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। अपनी बिगड़ी दिनचर्या को सुधारने की आवश्यकता है तभी आप एक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। प्रिय जनों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर किसी बात के लिए आप पर दबाव डाल सकता हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी जीवन शैली और रहन सहन लोगों को प्रभावित करेंगे। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे फिर भी आप आज के दिन को इंजॉय करेंगे। मन में खुशी रहेगी। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे है, लेकिन किसी पर जल्दी यकीन न करे। वही मुश्किल हालातों में भी आत्म विश्वास जरूर बनाएं रखे, यही आपके लिए बेहतर होगा। शरीर में बढ़ती खून की कमी के कारण थकान महसूस होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम के लेकर अपने परिवार को अनदेखा न करें। नौकरी करने वाले जातकों को आज दफ्तर में बड़ा सम्मान मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को बेहद प्रभावित करेगी। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। विद्यार्थियों के लिए फायदे का दिन रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं बैठना चाहिए, आपको अपनी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। आपको एक दूसरे पर भरोसा करना होगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। युवाओं को अपनी सोशल नेटवर्किंग और बढ़ानी चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज का दिन उत्तम है। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। मास्टर डिग्री या विशेषज्ञता के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो आगे बढ़िए मामला पक्ष में रह सकता है। कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा, पैसे का उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। आज आपको भी लोगों की बातों में आकर किसी से कुछ भी नहीं कहना है,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब करा सकते हैं। किसी तरह की चिंता की स्थिति आपके सामने बन सकती है। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyजितना उदास आप महसूस कर रहे हो, उतनी स्थिती कठिन नहीं है, अपने अंदर के विश्वास को जगाकर अपना ध्यान अंतिम लक्ष्य पर बनाए रखना होगा। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाते हैं मेहंदी, जाने इसकी धार्मिक और वैज्ञानिक वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button