
राशिफल 15 मई 2021 : आज भगवान शनि की असीम कृपा से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, बदलेगा भाग्य, मिलेंगे लाभ के अनेक अवसर
Rashifal 15 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 May 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज के दिन आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है क्योंकि उनके ऊपर काम का अधिक बोझ रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। कहीं निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है। परंतु इससे संबंधित कोई कार्य करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य लें। कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट की वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज के दिन मित्रों के साथ अच्छा तालमेल बनाते हुए चलना होगा। आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी। जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उनके प्रयासों का शुभ परिणाम मिलेगा। परिवार का साथ व प्यार आपको खुश व संपन्न रखेगा। किसी नन्हे मेहमान के आगमन संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर ना करें। अन्यथा कोई आपकी बातों का फायदा भी उठा सकता है। कुछ समय बच्चों के लिए भी निकालना जरूरी है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। यदि किसी ने दिल दुःखाया है तो उसे आज माफ करें। किसी पुराने रोग से निजात मिलने के योग हैं। निजी जीवन में रोमांस की अधिकता रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत है। मानसिक तनाव से बचें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। व्यक्तिगत जीवन का स्तर बढ़ाने की कोशिश करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। रुके हुए कार्य बनते दिखाई दे रहें है इसके लिए आज आपको पुनः प्रयास करने चाहिए। परिवार में यदि किसी के साथ अनबन है तो वह विवाद समाप्त होगें। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। शनि देव के काले कपड़े में काले तिल चढ़ाएँ।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
ऐसा लगेगा मानो भाग्य साथ नहीं दे रहा है। अकेलापन सा महसूस हो सकता है। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। पुराने किए गए काम का नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
दिन की शुरुआत में योजना के अनुसार आप काम करने की कोशिश करेंगे लेकिन मन की चंचलता के कारण बाधा संभव है। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय करना पड़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी भी कोर्ट के संबंधी मामले को आज स्थगित रखें। साथ ही रूपए पैसे के मामले पर किसी पर विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है जो आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है इसीलिए किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहें हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो भी सकती हैं। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें, बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखना उचित है। पेट में बढ़ती गैस तकलीफ का कारण बनेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस के कार्यों को घर में करने की वजह से बहुत सी दिक्कतें आएंगी। काम संबंधित बोझ भले ही ना हो लेकिन आप को सौंपा गया काम अत्यंत महत्वपूर्ण है इसे ध्यान पूर्वक करें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में पढ़कर अपने कैरियर के साथ लापरवाही ना करें। रिश्तेदार आपके कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
सोच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर का कुछ भी खाने-पीने से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।