राशिफल

राशिफल 15 जुलाई 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी मां पार्वती और भगवान शिव की असीम कृपा दृष्टि, अधूरे कामकाज होंगे पूरे, धन धान्य में वृद्धि होगी, लेकिन इनको सताएगी संतान की चिंता

Rashifal 15 July 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। आज बिजनेस में फायदे के योग हैं। कोई अशुभ समाचार मिलने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। परंतु तनाव और चिड़चिड़ापन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। साथियों से मदद मिल सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने को अपने प्रेमी से साझा करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों की कुछ योजनाएं लटक सकती हैं, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाकर काम करना होगा व किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। आपका स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। मानसिक रूप से संतुष्टि बनी रहेगी। आपके घर में आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कुछ नए मौकों के साथ-साथ अच्छी खबर मिल सकती है। युवा अपने लक्ष्य की अनदेखी नहीं होने देते। नकारात्मक और गलत गतिविधियों से दूर रहें। व्यापार में परेशानी हो सकती है। घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल बना रह सकता है। दिन की सकारात्मकता का आपको लाभ उठाना चाहिए। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप बुरे विचारों पर ध्यान न दें तो ही अच्छा रहेगा। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आपसे यदि कोई गलती हो, तो उसमें तुरंत माफी मांगनी होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। प्रबंधन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलकर दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धार्मिक स्तर पर आपकी आस्था बढे़गी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सकारात्मक और सहायक रवैया आपको समुदाय और परिवार में सम्मान दिलाएगा। यदि युवा अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करें तो सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। निवेश के मामले में या फिर कोई डील करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच-समझ लें और अपना फायदा-नुकसान देखकर ही कोई सौदा पक्‍का करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज का दिन बहुत ही शुभ है, जिन रिश्तों में आपके साथ लंबे समय से खटास बरकार थी वे संबंध मधुर होने की संभावना है। विविध क्षेत्रों में भी लाभ की संभावनाए हैं। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें। पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको किसी विशेष प्रयोजन के प्रति प्रेरणा मिलेगी। आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना सफलता देगा। बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस संभव है, अत: इससे बचें और आपसी नाराजगी न बढ़ाएं। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे, परंतु आपने बहुत ही महत्वपूर्ण कार्याे को निपटाने से प्रसन्नता और सुकून रहेगा। इस समय निवेश करना भविष्य में लाभदायक साबित होगा। गरीब जरूरतमंदों को कुछ दान करें, आपका दिन मंगलमय रहेगा। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर वाहन खरीदने की कोई योजना बन रही है तो समय अनुकूल है। घर के सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं, वरना कोई रुकावट आ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके विनम्र तथा मधुर स्वभाव की वजह से लोकप्रियता बनी रहेगी। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सुधार के प्रयास सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyखरीदारी और धन लेन-देन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : गंगा के इन प्राचीन घाटों पर करें स्नान, होगी मोक्ष की प्राप्ति, खत्म होंगे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button