
राशिफल 15 जुलाई 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी माँ संतोषी की खास नजर, जल्द होगा परेशानियों का अंत, लेकिन ये हो सकते हैं शत्रुओं की साजिश का शिकार
Rashifal 15 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 July 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। संपत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा। आर्थिक कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आजकल मन में कई दुविधाएं चल रही है। लेन-देन में सावधानी रखें। आज ऑफिस में कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। जोखिम भरे कार्य करने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है। किसी नई जगह जाना पड सकता है। घर में किसी चीज की कमी महसूस करेंगे लेकिन आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस समय ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को प्रबल कर रही है। अपनी कार्यप्रणाली में किया गया परिवर्तन सकारात्मक रहेगा। आज आपके रुके कार्यों में गति आएगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुंवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। कोशिश करने से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर देंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
कार्य की व्यस्तता के चलते समय देना मुश्किल हो जाएगा। जिसके चलते परिवार तनाव का माहौल बन सकता है। आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। सेहत के लिहाज से समय ठीक नहीं है सामाजिक दूरी बना कर चलें। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
सामाजिक व व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका भरपूर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आपके ऊपर बने हुए कर्जे भी मिटने लगेंगे। पुराने दोस्तों के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद दिलाएगी। जोखिम व जमानत के कार्य अभी टालें रखे। कुछ कामो को लेकर बेचैनी रहेगी। कुसंगति से हानि हो सकती है इसलिए ध्यान रखे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपके आलस और इच्छा शक्ति की कमी की वजह से जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाएंगे। जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में बंधें हैं, उन्हें थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। आज आपको खट्टी चीजो के सेवन से बचना चाहिए। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। किसी निकट सम्बन्ध में गहराई आ सकती है। मित्र पक्ष से लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अच्छे शारीरिक प्रतिरोध का आनंद लेंगे। कार्यसिद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होने से आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे, तो अनबन होने की संभावना कम रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज सकारात्मकता रखें। कानून से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से की मजाक न करें। विवाद से बचते हुए जोखिम न लें। सन्तान को कुसंगति से बचाएं। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक रखना जरूरी है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस राशि के लोग किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दाम पर खरीदने में सफल होंगे और किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत भी हो सकती है। वैसे आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की काफी जरूरत है और कोई भी कार्य करते समय बजट का खास ध्यान रखे। यहाँ गौर करने वाले बात ये है कि परिवार वालों के साथ थोड़ा सा समय बिताने से रिश्तों में काफी सुधार आएगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
किसी नए काम की शुरुआत होगी। लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद ना करें। इस समय किसी पर भरोसा भी उचित नहीं है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। आज पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। त्वचा से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
नजदीकी संबंधों में कई परिवर्तन आ सकते है, जिसके कारण आप परेशान भी हो सकते है। इसलिए अगर हो सके तो थोड़ी देर मेडिटेशन जरूर करे, इससे आपके मन और दिमाग को शांति मिलेगी। हालांकि समाज में आपको नाम और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी और धर्म कर्म में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। इसके साथ ही आप समय का सदुपयोग भी कर सकते है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।