
राशिफल 15 जनवरी 2023 : आज का रविवार इन जातकों के जीवन में भर देगा अनेकों खुशियां, भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन पर प्रसन्न, लेकिन ये रहें जरा सावधान
Rashifal 15 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 January 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। उन्नति की राह पर चल सकते हैं। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और परिवार में सुख समृद्धि आएगी। सामाजिक कार्य के प्रति ध्यान देना पड़ सकता है। वाहन चलाते वक्त आपको ध्यान देना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। हालांकि खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी, संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कहीं पैसा अटक सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। खुद पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप लोगों की भावनाओं को समझेंगे। आपका वैवाहिक और दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल में पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। एक तरफ किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा, वही दूसरी तरफ आप किसी लाभदायक यात्रा पर भी जा सकते है। जो विद्यार्थी है उनका मन भी पढ़ाई में खूब लगेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आज के दिन शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता होगी। अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक परिवेश में आज आपको अपने शांत रहने की आवश्यकता है। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय सभी बातों पर अच्छी तरह से विचार कर लें। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों को लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
इस राशि के लोगों के मन में कई तरह की चिंताएं पनप रही है, जिसके कारण इनका काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी कभी कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बता दे कि शेयर खरीदने या बेचने के लिए ये सही समय नहीं है, क्यूकि इससे आपको नुक्सान हो सकता है। अपनी संगत को ठीक से परखकर ही लोगों पर विश्वास करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपनी परिस्थिति को बदलने के लिए किसी एक ही बात का चुनाव करके पूरी एकाग्रता के साथ कोशिश करें। दिनभर बेचैनी और चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी नजदीकी मित्र का अचानक ही फोन आना आपको बहुत अधिक खुशी देगा। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाकर रखें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज नए कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले हल होंगे। आज शारीरिक भारीपन सा महसूस होगा, जिसके कारण आलस्य लगेगा। घर में सुख-सुविधाओं के प्रति रुझान कम रखें, अन्यथा खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के बड़े से सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए। गलत प्रेम संबंधों से दूर रहें, इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
काम से संबंधित खुद के द्वारा हुई गलती पर ही ध्यान देने के कारण आगे बढ़ना आपको मुश्किल लग सकता है। अपनी उलझनों को दूसरों के सामने मत रखिए क्योंकि भविष्य में इसके लिए लज्जित होना पड़ सकता है। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। परिवार के साथ घूमने जाना हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार सुखद रह सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, निश्चित ही आपको फायदा होने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होने वाली है, इसलिए अपने जन संपर्कों का दायरा बढ़ाए। काम का बोझ तो अधिक रहेगा, परंतु सफलता मिलने से थकान हावी नहीं होगी। परिवारजनों के साथ कोई धार्मिक यात्रा संभव है। आय के नवीन श्रोत बनेंगे। ऐसे मामलों में ना पड़े जिन से आपका कुछ लेना-देना नहीं है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ा भावुक महसूस करेंगे। इसके इलावा आपके द्वारा लिए गए फैसले को परिवार के लोग मना कर सकते है, तो ऐसे में आपको सोच समझ शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें किसी और की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।