
राशिफल 15 फरवरी 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, रहेगा सकारात्मक प्रभाव, सभी काम होंगे पूर्ण, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 15 February 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 February 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज किसी अनहोनी के होने की आशंका रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज हर चीज को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। किसी भी काम को बहुत ज्यादा फैलाने की बजाय उसे चरणबद्ध तरीके से समेटते जाने से आपको ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आज का दिन भावनात्मक रुप से आपको काफी प्रभाविक कर सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आप करेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
यदि आपने किसी मित्र से कोई वादा किया, तो आज आपको उसे पूरा करना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। किसी पड़ोसी अथवा बाहरी व्यक्ति के साथ नोकझोंक होने जैसी स्थिति बन रही है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें किसी से रिश्ता बनाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज बकाया राशि का भुगतान होगा। किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यर्थ मेहनत होगी। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
जिस चीज में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपको नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी समय बीतेगा। भविष्य की कोई योजना बनाते समय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। दूसरों पर भरोसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। व्यवसाय में भी आपको अपनी मेहनत की पूरे परिणाम मिलेंगे। आज आपको अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। आपके कारोबार में तेजी आएगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसे उधार देने में ज्यादा उदारता दिखाना सही नहीं होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए लापरवाही न बरतें। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
समय आपके अनुकूल है। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज आपकी मेहनत और भाग-दौड़ बढ़ सकती है। अपने क्रिएटिव आइडियाज का उपयोग आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें। साथ ही जल्दबाजी में कोई आर्थिक लेन देन न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए निकालें क्योंकि स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। नए जॉब की संभावना है अथवा आपको अपने ही ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। काम का लोड भी बढ़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।