राशिफल

राशिफल 15 अगस्त 2023 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान हरेंगे इन जातकों के संकट, पुरानी अटकी योजनाएं होंगी सफल, लेकिन इनको सता सकती है आर्थिक समस्या

Rashifal 15 August 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 August 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। व्‍यावासायिक यात्रा लाभ के अवसर प्रदान करेगी। सारा दिन ताजगी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। रोजगार के अच्‍छे ऑफर मिल सकते हैं। पत्‍नी का सहयोग आगे ले जाएगा। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त अवश्य करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका मन सकारात्मक से भरपूर रहेगा। आज आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। आज कामकाज और व्यापार में उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी, धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति विश्वास आपके लिए शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। जीवन के प्रत्येक पहलु पर दृष्टिकोण रखना बेहतरीन उपलब्धि हासिल करवाएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपने खास काम निपटाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। अपने काम में विश्वसनीय लोगों की भी सलाह अवश्य लें। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे‌। लव लाइफ के मामले में अपार सफलताएं हासिल होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज प्रयास के बावजूद भी महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होगी इसलिए मन थोड़ा उदास रहेगा। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। निवेश से आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आ सकती है। आप मौजूदा समय का पूरा आनंद लेंगें। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको लाभ भी होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज व्यापार में अकारण व्यवधान आने से धन के मार्ग प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा‌। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीददारी करेंगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको और तेज करना होगा। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे और आपकी छवि में अच्छा सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जिन लक्ष्यों को आपने प्राप्त किया है, उनकी वजह से स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन स्थिरता खोने का डर भी रहेगा।  पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। इस राशि के छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार पूरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। साथ ही जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, तो बेहतर रहेगा। सोचे हुए काम और आपकी बनाई हुईं योजनाएं भी आज पूरी होने के योग हैं। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। अच्छा होगा कि आज आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग को भी किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा प्राप्त होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 August 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मां लक्ष्मी को रखना चाहते हैं खुश तो घर में इन बातों का रखें सदैव ध्यान, कभी नहीं होगी अन्न धन की कमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button