राशिफल

राशिफल 14 अक्टूबर 2024 : आज भगवान शिव का आशीर्वाद करेगा इन जातकों को मालामाल, घरेलू कारोबार में होगी तरक्की, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 14 October 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 October 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। अपने किसी तनाव के चलते घर का माहौल न बिगडने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भूतकाल में जिन लोगों ने काम में रुकावट डालने की कोशिश की थी, उन लोगों से सावधान रहना जरूरी होगा। किसी अनचाहे मामले में खर्च करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। कागजी कार्रवाई पर भी ध्यान देना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं बैठना चाहिए, आपको अपनी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। आपको एक दूसरे पर भरोसा करना होगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको मन की चंचलता बेचैन करा सकती है। परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। गले संबंधित तकलीफ हो सकती है। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आत्मविश्वास और याददाश्त में कमी रह सकती है। आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी अहमियत को समझें। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। नौकरी में अफसरों से अच्छा तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। वहीं तरक्की मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। माता के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। खर्चों के साथ-साथ आय की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyनिजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि लंबे समय से आप किसी परिचित से मिलने की योजना बना रहे हैं तो आज उनसे आपकी मुलाकात हो सकती है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। संतान की प्रगति को देख आपको खुशी महसूस होगी। अपने व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार के लिए भी जरूर निकालें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका दिन सर्वश्रेष्ठ साबित होगा। अच्छे कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने घर के सदस्यों को अधिक समय दे पाएगें। कोई भी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को नौकरी के लिए कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है, तो वहीं दूसरी ओर यदि आप मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं तो आज कार्यों को प्लान कर लेना चाहिए। किसी की मदद करनी पड़ सकती है और आप उसकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

खास बात यह ध्यान रखना है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। बिना वजह कोई डर अथवा बेचौनी बनी रहेगी। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपके व्यवहार पर आना स्वाभाविक है। परंतु अपनी भावनाओं पर काबू रखें।  कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अनावश्यक खर्च से बचकर कार्य करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आपका आर्थिक नुकसान संभव है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दिमाग में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा जिससे आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है उसका जल्द ही हल मिलेगा। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी। कुछ समय एकांत में बिताएं। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। कोई विश्वासघात होने की संभावना है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नियमित आय में वृद्धि होने के साथ अन्य तरीके से आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें अन्यथा आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे। आपके विनम्र स्वभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 October 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button