राशिफल

राशिफल 26 मार्च 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी की रहेगी इन जातकों पर असीम कृपा, हरेंगे सभी संकट, संतान संबंधित समस्या होगी दूर, आर्थिक और घरेलू तनाव से मिलेगी मुक्ति, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 26 March 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 March 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी होने के योग भी बन रहे हैं। आज बड़े फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने चाहिए नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कई विषय भी एक साथ आपके सामने आ सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों के लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसका ख्याल रखें। नौकरी में भी किसी नए अवसर या कार्यस्थल में पदोन्नति मिलने के आसार हैं। आज मादक पदार्थों से खुद को दूर रखें। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बीमा क्षेत्र के कार्मिकों के लिए संभलकर काम करने का समय है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्र आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। खान-पान में संयम रखें। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। आवश्यक खर्च होने वाला है अपने बजट पर ध्यान दें। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आप अपनी बुद्धि से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। उत्तेजना रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। विवाद न करें। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। खुद को शांत रखें और ठंडे दिमाग से उस पर विचार करें। कामकाज

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज बुद्धि कुछ भ्रमित न हो, इस पर ध्यान रखें। कोई धन जो बहुत दिनों से रुका था उसकी प्राप्ति का सुन्दर संयोग है। कुछ पुरानी समस्याओं का आपको अचानक कोई अच्छा समाधान मिलेगा। आज दांतों सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में आलस की अधिकता रह सकती है। पार्टनर की इच्छाओं को सोच-समझकर पूरी करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कोई गलती आपको परेशान करेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपना सच्चा प्यार पाने के लिए परिवार के किसी खासा दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा, जबकि संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। प्राइवेट नौकरी करनेवालों के लिए दिन फेवरेबल है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप आपको अपने कार्यों के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज व कैरियर को महत्व देंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। पति-पत्नी आपसी विवादों की चर्चा अन्य लोगों के सामने बिल्कुल न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। कोई भी मामला सकारात्मक रहकर निपटाने की कोशिश करें‌‌। क्रोध को काबू में रखें तो सारे काम बिना किसी झंझट के आसानी से बनते रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। इससे संभलकर रहें। धार्मिक आयोजन में भागीदारी बढ़ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज प्रॉपर्टी और जमीन जायदाद से जुड़े मसले हल हो जायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। मोबाइल आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज्यादा इस्तमाल से बचें। धन का आगमन होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कभी-कभी आपका गुस्सा और अहम आपके लिए ही परेशानी का कारण बनता है। कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको भविष्य में बड़ा फायदा देंगी। व्यवसाय के प्रति किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। शाम तक आर्थिक लाभ होगा और आपके मन में चल रही एक बात पूरी हो जाएगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 March 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button