राशिफल

राशिफल 14 जून 2024 : आज इन जातकों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद, अनुकूल रहेंगी ग्रह दशा, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, लेकिन ये रहेंगे विरोधियों से थोड़ा परेशान

Rashifal 14 June 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको परिवार से भरपूर स्नेह मिलेगा और जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। गुस्सा करने की बजाय शांति से काम लें और प्यार से बच्चों को समझाएं। व्यावसायिक गतिविधियों में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके पास ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। घर और परिवार से जुड़े काम आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगे। घर के मामले सुलझा लेंगे। आपके विश्वासपात्र पूरी तरह साथ नहीं देंगे। आप खुशी के साथ-साथ थोड़े दुख का भी सामना करेंगे। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। किसी महिला मित्र की विशेष सहायता कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे। किसी संबंधी द्वारा कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रह सकता है। जिसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। छोटे भाई या बहन से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। घर में सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगेे। चन्दन के कारोबारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कार्यस्थल पर आप पर गलत आरोप लग सकते है, सतर्क रहें। मानसिक तौरपर आप सक्रिय रहेंगे। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर दिखाई देता है। दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आपके विरोधी आपके बनते काम को अटकाने की कोशिश करेंगे। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। शाम को आप सुस्ती और आलसपन महसूस कर सकते हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। नए स्थान पर जा सकते हैं।  आज आप प्रॉपर्टी या जमीन खरीद सकते हैं। लेकिन इसमें आपको विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज जो भी बोलें सोच समझकर, आपकी छोटी सी बात राई का पहाड़ बन सकती है। विद्यार्थियों बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आप अपने भविष्य को सुधारने में लग जाएं। यह दिन आपके लिए थोड़ा कष्टप्रद साबित हो सकता है। कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। कटु वचन बोलने और फिजूल खर्चों से बचें। बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं। अपने रिश्तों में अनुकूल संतुलन बनाकर रखना संतोषी जीवन का निर्माण करेगा। मनोरंजन के साधनों की ओर आपका ध्यान रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा। अन्यथा घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल अवश्य प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे। परंतु कम आत्मविश्वास के चलते काम करने में खुद को आप असजह पा सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपका जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आज आपको घर और बाहर दोनों जगह के कामों में सामंजस्य बनाए रखना होगा। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण समस्या रहेगी। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आपका ध्यान कुछ खराब गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। इसलिए इस समय बेहतर होगा कि आप खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निष्फलता से बचने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परंतु यह अशुभ परिणाम ला सकता है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। लोगों के साथ बनी हुई दूरियां मिटाने की कोशिश करें। खर्चा ज्यादा होने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेगी। आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। आज आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता पाने से सुकून महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button