
राशिफल 14 फरवरी 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, सभी बिगड़े काम होंगे सार्थक, परिवारिक जीवन रहेगा सुखद, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 14 February 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 February 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके कार्य विलंब से होंगे, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। अपना मानसिक स्वास्थ्य उचित बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करना जरूरी है। मौसम के विपरीत आहार लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा। व्यापार में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। क्रेडिट कार्ड से फालतू की खरीददारी करने से बचें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। गुस्से में शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। कार्य स्थल पर कुछ स्थितियों को कम न समझें। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। जोखिम भरे कामों में सफलता मिलने के योग हैं। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। अगर आपको कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर कुछ शंकाएं हैं, तो उसे साझा करें या वरिष्ठों के साथ स्पष्ट करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपने कर्तव्य निभाते रहें। अचानक से आ रहे बदलाव से मानसिक स्थिति भी बदल सकती है, लेकिन तुरंत जिस वक्त जो सही निर्णय है, उसे ले पाएंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
मकान-वाहन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। प्रिय व्यक्ति का साथ प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त करेंगे। घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। किसी अशुभ समाचार को सुनकर अपनी मनःस्थिति को विचलित ना होने दें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। आज बेवजह के खर्चे करने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको आज पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार- चढ़ाव बना रहेगा। आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचल संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसका हल भी आज मिलने की संभावना है। आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आप अपनी बुद्धिमता के बल पर कई परेशानियों से निजात पा लेंगे। आपका कर्म प्रधान होना तथा समय अनुसार अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए सहायक रहेगा।घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। कुछ जातक अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार इस माह बना सकते हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में दूसरों पर क्रोध करने से बचें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने कुछ नई योजनाओं को लाना होगा। लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको समय से पूरा कर लेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहना है किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच आपकी ऊर्जा को कम करने वाली होगी। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नया काम करने का अवसर मिलेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। पिछले कई दिनों से जो व्यस्तता चल रही थी उसे कम करते हुए आज आराम को महत्व दें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य करेंगे जिससे उच्च अधिकारियों को प्रसन्नता होगी। आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।