
राशिफल 29 मार्च 2022 : इन जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगा आज का मंगलवार, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, घरेलू परेशानियां होंगी कम, संबंधों में आएगी मधुरता
Rashifal 29 March 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 March 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल है। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य आपको परिणाम अवश्य देगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए निसंदेह परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होती जा रही हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
इस समय ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। धन को लेकर आज आपके माथे पर चिंताएं देखी जा सकती हैं। किसी से भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे संबंधों में खटास आ सकती हैं। कोई भी अनावश्यक यात्रा करना उचित नहीं है, इस बात का जरूर ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को हल करने में आपका उचित योगदान रहेगा। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें। खांसी, जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बदलना पड़ सकता है। पेट से संबंधित दर्द अचानक से उत्पन्न हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
नौकरीपेशा से जुड़े लोगों की आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में खर्चों को मैनेज करके चलना होगा। पति-पत्नी दोनों मिलकर परिवार की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। किसी पुराने मित्र से वार्तालाप होगी और खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है इसलिए उनकी बातों को समझने के बाद ही उसका जवाब देना बेहतर होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है। लोगों को खुश करने की कोशिश करें, लेकिन खुद का भी ध्यान रखें। अपरिचित लोगों के साथ कोई भी व्यवहार अथवा लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इंडोर खेलों के कोच अच्छा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
एक नई उम्मीद के साथ आज आपना दिन शुरू करेंगे, परिस्थिति कठिन है लेकिन आप कठिनाई से पार पा लेंगे। नये काम में धन लगा सकते हैं, अनुकूलता रहेगी। अपने स्वार्थ के कारण दूसरों का नुकसान करने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर एकाग्र बने रहें और मन को विचलित करने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। सेहत के मामलों को अनदेखा न करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। व्यापार में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अगर किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज का दिन उत्तम है। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। पैसे का उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
भविष्य को लेकर आज धन का निवेश कर सकते हैं। आज अपनी योजनाओं को लेकर सतर्क रहें प्रतिद्वंदी हानि पहुंचा सकते हैं। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक समस्या दूर होगी। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मी के न आने से उसका काम आपको सौंपा जा सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरित हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान बनाकर रखें। रुपए- पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। बेकरी उत्पादों के थोक कारोबारी लाभ कमाने की स्थिति में रह सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपके आज अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे, जिनका अनुभव भी आपको तुरंत होगा। इस समय आय की स्थिति भी बहुत ही मंद रहेगी। लाभ के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अवहेलना ना करें। पति-पत्नी के आपसी संबंध उचित रहेंगे। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। नाक-कान-गले का खास ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार के सदस्यों से नोकझोंक व तकरार हो सकती है। आज आप बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।