राशिफल

राशिफल 13 अक्टूबर 2024 : आज का रविवार रहेगा इन जातकों के लिए खास, भगवान सूर्यदेव होंगे खुश, भरेंगे धन के भंडार, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 13 October 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 October 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक चिंतन रह सकता है। परिश्रमपूर्वक कार्य सिद्धि हो सकते हैं। व्यापार में भी निवेश करने से पहले पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे और आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। माता-पिता के पक्ष में सहयोग मिलेगा। आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल भी सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंता के बीच कारोबार विस्तार करने का मन बना सकते हैं। मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नए प्लान बन सकते हैं। जो लोग पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं, वे सतर्क रहें और स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता में संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि से कार्य बनते रहेंगे। आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ कठिन निर्णयों को लेना होगा। यदि उन्हें कहीं बाहर से नौकरी का कोई प्रस्ताव मिले तो आपको उसमें कठोर निर्णय लेकर उन्हें वहां भेजना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आर्थिक मजबूती के लिए मेहनत व पराक्रम करने पर भी आप की उम्मीद अधूरी ही रहेगी। यदि उच्च अधिकारी आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप समय का ध्यान रखें और गलतियां करने से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आपके अपने लिए यह समय उन्नति दायक है। आध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। बैंक सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों को बहुत सोच-समझकर नया काम में हाथ लेना चाहिए अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति से हद से ज्यादा मजाक ना करें और सोच समझकर अपनी बात रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। अभी भविष्य संबंधी योजनाओं को स्थगित रखना ही उचित है क्योंकि इस समय वातावरण ठीक नहीं है। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन बेहद अच्छा है, आप जो भी कार्य करेंगे उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। किसी भी मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपका तनाव बढ़ सकता है। घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम के लेकर अपने परिवार को अनदेखा न करें। नौकरी करने वाले जातकों को आज दफ्तर में बड़ा सम्मान मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को बेहद प्रभावित करेगी। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। विद्यार्थियों के लिए फायदे का दिन रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

समाज में आपके अच्छे कार्यों की काफी सराहना होगी। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होने से शांति का अनुभव होगा। आपका काम अचानक बिगड़ सकता है। किसी भी काम में जबरदस्ती न करें। नुकसान हो सकता है। विवादास्पद बातों में न उलझें। कोई शारीरिक तकलीफ सता सकती है। अजनबी व नए लोगों पर विश्वास करने से धन की हानि होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आपको अपनी मेहनत और प्रयास का फल अवश्य मिलेगा। जो लोग सहभागिता में कारोबार करते हैं, उन्हें बहस से बचना चाहिए। घर की आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। संतान के उज्जवल भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। भाई बंधुओं के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, साथ बैठ कर पुरानी यादें ताजा करनी चाहिए इससे मन में प्रसन्नता आएगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। आज आपको भी लोगों की बातों में आकर किसी से कुछ भी नहीं कहना है,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब करा सकते हैं। किसी तरह की चिंता की स्थिति आपके सामने बन सकती है। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 October 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button