राशिफल

राशिफल 15 मार्च 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, पैसों संबंधित जोखिम होगा कम, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 15 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

खुद को कठिन परिश्रम के योग्य बनाकर चलें, थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आज छोटी-मोटी यात्राएं सभंव हैं। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। पिछले कई दिनों से जो व्यस्तता चल रही थी उसे कम करते हुए आज आराम को महत्व दें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य करेंगे जिससे उच्च अधिकारियों को प्रसन्नता होगी। आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अचानक से खर्चे बढ़ने के कारण आपको थोड़ी नाराजगी महसूस हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें। गले में खराश या कफ की समस्या रह सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका नजर आ रही है। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में है तो दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहना है किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच आपकी ऊर्जा को कम करने वाली होगी। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नया काम करने का अवसर मिलेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो यह दिन अच्छा है ले सकते हैं। आज की गयी मेहनत का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी भी विवाद में ना पड़े। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आप करेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मानसिक अवसाद एवं कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहे। घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर मिल सकती है। अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें, अन्यथा आपसे कुछ लोग नाराज हो सकते है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज बकाया राशि का भुगतान होगा। किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यर्थ मेहनत होगी। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपनों से अपेक्षा न करें। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी, जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा दिन है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कोई भी काम करने में आप बहुत देरी करते है लेकिन कई बार आपकी लापरवाही आपको किसी बड़े घाटे से बचा सकती है। आपका स्वभाव बड़ा हठी है लेकिन सहजता से काम लें। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई अशुभ समाचार मिलने के आसार हैं। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर मे व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद रह सकते हैं। परंतु उन्हें संभालने का दायित्व आपका ही है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार की पेमेंट के लेन-देन में सावधानी बरतें और दूसरों की बातों में ना आएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किस्मत बदल देता है ‘चांदी का छल्ला’, भिखारी भी बन जाता है राजा, जाने इसे पहनने के लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button