
राशिफल 13 मई 2023 : आज इन जातकों पर भगवान शनि करेंगे खुशियों को बौछार, सुधरेगी आर्थिक स्तिथि, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, लेकिन इन पर होगा विपरीत असर
Rashifal 13 May 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 May 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। उत्साह के साथ आपके काम पूरे हो जायेंगे। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। दूसरे लोगों का मूड समझकर काम करेंगे तो सफल होंगे। रोजाना के कामों में कुछ रुकावटें आएंगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
सम्बन्धों में नकारात्मक परिस्थितियों से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। साथ ही आपके बीच के तनाव का असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में सोचा गया मुनाफा न मिलने पर मन को उदास न करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
घमंडी प्रकृति के लोग आपको बिलकुल पसंद नहीं है इसलिए उनसे दुरी बनाकर बनाकर रखेंगे तो बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर-परिवार के लिए भी समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में नरमी रह सकती है। शांति से किसी मामले को निपटा लें, वरना परेशान हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। कोई बड़ी टेंशन भी खत्म हो सकती है। कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं। आप जिसके बारें में गलत सोच रहें है दरअसल वही आपकी मदद के लिए आगे आएगा। अधिक मीठा खाने से बचें। आज कोई खाने में कोई पीला मिष्ठान दान करें ग्रह दशा सुधरेगी। लेखकों और चिकित्सकों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपने राज़ खुद तक ही सिमित रखें। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए, आपको सावधान रहना होगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के हिसाब से आपके आय में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। विषम परिस्थिति में भी आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे बिगड़े काम बनेंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। काम की जगह प्राप्त हुए अधिकार का गलत इस्तेमाल न होने दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह भी हल होगी और भाइयों से चल रहे वाद विवाद को भी आपको समाप्त करना होगा। प्रॉपर्टी या लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। मानसिक सुख शांति मिलेगी। पठन-पाठन या लेखन में रुचि बनेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। समय का पूरा आनंद उठाएं। पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। अचानक से खर्चा बढ़ जाना आपकी आर्थिक स्तिथि डगमगा सकता है। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
कुछ दिनों से काम की अधिकता के कारण आज आप पूरे आरामदायक मूड में है। कोई जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। नेत्र या उदर विकार के प्रति भी सचेत रहें। हर स्तर पर परिवार का सहयोग रहेगा। बेवजह की मानसिक उलझने हो सकती है न चाहते हुए भी जिम्मेदारीयों का भार उठाना पड़ेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। परिवार में विवादों को राई का पहाड़ न बनाएं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आज आप जनता के प्रिय बनेंगे और आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा,जिससे आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके अच्छे गहरे संबंध बनेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।