
राशिफल 13 मार्च 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, संतान बढ़ाएगी समाज में नाम, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 13 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 March 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपका आकर्षण बढ़ सकता है। किसी नए कार्य-उपक्रम को प्रारंभ कर पाएंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। घरेलू कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़ें जातकों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी मान प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहेगी। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव हो सकता है। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। हालांकि आपको अपनों के साथ भी समय बताने की जरूरत है। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज संपत्ति से लाभ होगा। विरोधी कष्ट दें सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बारीकियों का ध्यान रखना होगा। क्रोध हावी रह सकता है जिससे परिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
मन में कोई न कोई आशंका बनी हुई रहेगी। आज आपको अपने बड़े हुए खर्चों से मुक्ति मिलेगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे मानसिक रूप से थोड़ा कष्ट होगा और आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। किसी रिशतेदार के घर अचानक जाना पड़ेगा। माता की ओर आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर सोच-विचार करेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
इस राशि के लोगों को जरा संभल कर आगे बढ़ने की जरूरत है और अपने कार्य करने की गति धीमी ही रखनी चाहिए। परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में कोई परेशानी नहीं है। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आप मानसिक शांति के साथ काम कर पाएंगे और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे। राज की बातें जीवनसाथी के साथी साझा करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके द्वारा तय किए गए काम की शुरुआत हो सकती है। आपके आत्मविश्वास और इच्छा-शक्ति में वृद्धि होगी। इसके लिए सारी बातों में आपको संतुलन बनाए रखना होगा। आप धीरे-धीरे ही सही, लेकिन प्रयास बढ़ाने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है, लेकिन ये केवल आकर्षण ही रह सकता है। शारीरिक श्रम की अधिकता रह सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज कोर्ट कहचरी से आपके पक्ष में न्याय आएगा। मेहनत आपकी रंग लाते हुए देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखें। आप अपने जमीन-जायदाद के पेपरों को संभाल कर रखें। रोमांटिक मूड आपका बेहतर बना रह सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपके लिए दिन मध्यम होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इससे बचें। आपको अपनी दिनचर्या नियमित करना चाहिए। सुबह जल्दी उठ कर टहलने जाएं या फिर घर पर ही योग प्राणायाम कर स्वस्थ रहें। आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। मनचाहे करियर को दिशा देने के लिए अपेक्षा से अधिक पैसों का निवेश करना पड़ सकता है। पारिवारिक सन्दर्भ में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है। बड़े खर्चों से बचें अन्यथा परेशानियाँ बढ़ सकती है। पैसों की तंगी दूर होगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।