राशिफल

राशिफल 13 जुलाई 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, घरेलू धन संपत्ति में इजाफा संभव, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 13 July 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आय में वृद्धि संतुलन बनाएगी। यदि आप नौकरी करते हैं और व्यवसाय के क्षेत्र में उतरना चाहते हैं तो अभी इंतजार करें क्योंकि इसके लिए आत्मविश्वास प्रबल होना बहुत जरूरी होता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। अपने मेहमानों के साथ बुरा व्यवहार न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुखी कर सकता है, बल्कि रिश्ते में दूरियां भी पैदा कर सकता है। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन बखूबी कर पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह असंभव होगा। किसी भी योजना या परियोजना में पैसा लेने से पहले, उन परियोजनाओं का पूरा विवरण जानना बहुत आवश्यक है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको आय के नवीन स्त्रोत मिलने से आप आगे बढ़ेंगे। आप किसी नई भूमि,भवन व वाहन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। टेंट हाउस वालों के लिए भी अच्छा समय है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय अनावश्यक यात्रा को टालना ही उचित है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी। भाग्यवृद्धि होने के संकेत है। आप किसी घरेलु कार्य में हाथ बटा सकते है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको घर से बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं आपको हो सकती हैं। लाभदायक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है। तो आज उस पर गंभीरता से अमल करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। रिश्तों के लिए गंभीरता दिखाने का समय है। लोगों के साथ बातचीत करते समय किस प्रकार के शब्द आप इस्तेमाल कर रहे हैं, इस बात का ध्यान रखें। किसी असहाय व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। आपकी प्रतिभा भविष्य में लिए बहुत कारगर रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन लाभ पा सकते हैं। अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है। आपको कुछ गलतफहमियां भी हो सकती हैं। किसी भी तरह की बहस में भाग न लें। सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होंगी। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। व्यायाम, योगा जैसी गतिविधियों को नियमित रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं। करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से बोलना आपके लिए आवश्यक होगा। भवन सुख वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए रणनीति बनानी होगी, तभी वह समय पर पूरे हो पाएंगे। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नए रिश्तों की शुरुआत होने के भी योग हैं। दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। आप कार्यस्थल में नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपकी खुशी आपके चेहरे से झलकती दिखाई देगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘पीपल के पेड़’ की परिक्रमा करने से होते है ये लाभ, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button