राशिफल

राशिफल 13 जुलाई 2023 : आज भगवान विष्णु के आशीर्वाद से सार्थक होंगे इन जातकों के सभी काम, बढ़ेगा मान सम्मान, आर्थिक रूप से मिलेगी मजबूती, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 13 July 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 July 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ ऐसी जानकारी हासिल हो सकती है कि जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी की कोई नकारात्मक बात आपको आहत करेगी। अपना मनोबल बनाकर रखें। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आप अपने भावी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकाग्रता से लगा रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी संपन्न हो सकती है। कपड़ों के खुदरा कारोबारियों के लिए अनुकूलता रह सकती है। नौकरी के मामले में परिवार का समुचित सहयोग मिल सकता है। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। प्रॉप्रटी के मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कार्यस्थल पर टीम का पूरा सहयोग नहीं मिलने से मन परेशान रहेगा। धैर्य रखें, आप पर बहुत लोगों की जिम्मेदारियां रहेंगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने के भी आसार हैं। आज आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आप छोटी-मोटी बीमारियों का सामना कर सकते हैं। सफलता अवश्य मिलेगी खासतौर पर आपको व्यापार में मेहनत करने की बहुत जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। अगर आप मेडिकल संबंधी कार्य से जुड़े है तो आज अधिक मुनाफा होने योग बन रहे है। आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नया परिचय बन सकता है, जो आगे जाकर लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें।भाई या किसी नजदीकी मित्र से संबंधों में खटास ना आने दे। कहीं घूमने जाना चाहते है तो कुछ दिन यह विचार टाल दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज किसी से विवाद हो सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पुराना विवाद भी हल हो सकता है। नौकरी में नया पद मिल सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी किया जा सकता है। कानूनी मामलों में आज सभी फैसले आपके पक्ष में आएंगे। किसी से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। करीबी व्यक्ति आपके साथ भेदभाव कर रहा है, ऐसा महसूस हो सकता है। रिलेशनशिप से संबंधित लिए गए निर्णय की वजह से परिवार दुखी हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

खर्च बढ़ने से पैसों से संबंधित योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े हुए हर एक काम का ठीक से ध्यान रखना होगा। व्यर्थ की चीजों पर खर्च होने की संभावना बन रही है। आपकी पारिवारिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट की संभावना है। लव रिलेशनशिप में जो असंतुलन है, वह धीरे-धीरे दूर होने लगेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक जीवन में संभलकर बोलें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम ना होने से मन में झुंझलाहट रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। कारोबारियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रिंट मीडिया में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन काफी व्यस्ततम रहने वाले हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनपसंद काम मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। पद और पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदा पहुंचा सकती है। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 July 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : भगवान शनि की कृपा से बन सकती है आपकी बिगड़ी तकदीर, इन उपायों से करे भगवान शनि को खुश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button