राशिफल

राशिफल 13 फरवरी 2023 : आज ये जातक रहेंगे प्रगति के पथ पर अव्वल, भगवान शिव की होगी असीम कृपा, कारोबार में होगी बढ़ोतरी, लेकिन अटकेंगे घरेलू काम

Rashifal 13 February 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप के लिए दिन सुस्ती भरा है और इसलिए आप इसकी वजह से थोड़े चिंतित भी रह सकते हैं। आज आपके परिवार में आत्मिक शांति बनी रहेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साज-सज्जा के कार्यों में व्यस्तता और खर्च दोनों में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। इच्छाशक्ति में कमी आ सकती है। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे। लोगों के साथ सकारात्मक बने रहें। नई जमीन खरीदने का विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के पुरे आसार है। शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कई क्षेत्रों से फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी। किसी सहयोगी की सलाह अवश्य लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नए काम के जरिए नया अनुभव मिल सकता है। किसी भी अवसर को मना न करें। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। आज माता पिता के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने माता और पिता के लिए कोई खास गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। मान-सम्मान में तेजी से पदोन्नति आपको आने वाले समय में देख सकती है। अनावश्यक खर्चो की वजह से आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं बढ़ सकती हैं हालांकि आप जल्दी ही समाधान भी पा लेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। खानपान के मामले में असावधानी न बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज वित्तीय बाधाओं को महसूस किया जाएगा। रोजगार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा और आपको अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। शुरुआत में कुछ परेशानियां आएंगे लेकिन धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ी मेहनत में सभी कार्य पूरे होंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह लेना हितकर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ अड़चने आ सकती हैं। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, परंतु अभी लापरवाही करना उचित नहीं है। परिवार का साथ व प्यार आपको खुश व संपन्न रखेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक स्तिथि सामान्य रहेगी लेकिन आय के साधन कम हो सकते है। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने की हर संभव कोशिश करेंगे। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल कार्य को भी आसान बना लेंगे। आपका जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। परिवार की निकट भविष्य की जरूरतों को देखकर सजगता रखनी होगी, क्योंकि फिजूलखर्ची होने की आशंका है। बच्चों की सकारात्मक गतिविधियों को देखकर मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी और बिजनेस में उलझनें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतनी लाभ मिलेगा। प्रचुर मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

उम्मीदें ज्यादा होंगी, परंतु समाधान कम मिलेंगे। अभी आपको बहुत अधिक मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है। काम का अतिरिक्त दबाव होने की वजह से आपको अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। जरूरी कागजात और फाइलें संभालकर रखें। ऑफिस में किसी गलती की वजह से अपमानित होना पड़ सकता है, सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें हालांकि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button