राशिफल

राशिफल 12 सितम्बर 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि, बदलेगी तकदीर, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, लेकिन इनको रहना होगा गलत संगत से दूर

Rashifal 12 September 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 September 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके लिए दिन काफी बेहतरीन हो सकता है। आप कुछ मामलों में अपनी नेतृत्व क्षमताओं का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। साझेदारी का काम झटका दे सकता है। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गैस और बदहजमी की वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी परिस्थिति अचानक बदल सकती है। नए व्यक्ति के साथ हुए परिचय की वजह से प्रसन्नता मिलेगी। इस व्यक्ति के जरिए पुरानी समस्याओं को दूर करना संभव हो सकता है। अचानक प्राप्त हुए अवसर पर ध्यान दें। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें और मनोरंजन आदि में व्यतीत करें। आप संबंधों में मधुरता को बनाने व विश्वास बढ़ाने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। विपरीत लिंग के लोगों द्वारा किए गए मित्रता के प्रस्तावों के पचड़े में जरा भी न पड़ें। संतान सुख मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में नई खुशियाँ आएँगी। आपको प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलेगा। उद्योग में सफलता मिलेगी। रुके कामों को करने का आज सही समय है। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। आप अपने व्यापार में लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी कार्य को करने में पूरा उत्साह दिखाएंगे, उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। ऑफिस में कुछ परेशान रह सकते हैं। घर परिवार में आप के करीबियों से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyपारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कानून से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ लोगों का सहयोग मिल सकता है। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। किसी की मदद करते समय अपने खास कार्यों को भी नजरअंदाज ना करें तथा उचित तालमेल बनाकर रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कोई काम जल्दबाजी में ना करके पहले उसकी हर पहलू पर अच्छी तरह सोच विचार कर ले। इससे आपको निश्चित सफलता मिलेगी तथा बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत में सकारात्मक बदलाव दिखने की वजह से आप पर बना तनाव कम होगा। किसी महिला के साथ या महिला सम्बन्धी विवाद में न उलझें। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कर्म प्रधान दिन है। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। ऑफिस के काम को पूरा करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, सहकर्मी की मदद से परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। आने वाले कुछ दिनों में आपको कई लोगों के असली चेहरे दिखाई देंगे जो आपको धोखा देने की फिराक में हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको अपना सच्चा प्यार मिलेगा आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। किसी के बहकावे में न आएं। भूमि से जुड़ा विवाद लड़ाई में बदल सकता है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। किसी के साथ भी वार्तालाप करते समय व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कभी-कभी अकारण ही गुस्सा आ जाना आपके बनते कार्यों में रुकावट भी डाल सकता है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मन में बस रहे डर के कारण किसी भी व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास रख पाना आपके लिए कठिन होगा। पेट से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। साथ ही अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। कभी-कभी प्रकृति में तनाव और चिड़चिड़ापन आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyजो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थीं, वे अब प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के मुताबिक आपको अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे। सिर्फ उचित समय पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है। विद्यार्थियों की भी एडमिशन संबंधी समस्या दूर होगी। घर का वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आज राहत मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 September 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : महिलाएं भी कर सकती हैं हनुमानजी की पूजा, लेकिन इन बातों का रखना होगा ध्यान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button