राशिफल

राशिफल 12 सितम्बर 2023 : आज बजरंग बली हनुमान हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, बढ़ेगा समाज में नाम, मित्रगण देंगे हर कदम पर साथ, लेकिन घरेलू समस्या कर सकती है थोड़ा परेशान

Rashifal 12 September 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 September 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए नए आय के स्रोत खोल सकता है। एक अच्छी पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके प्रयास सफल होंगे। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। रिश्तों में मधुरता और प्यार करने वाला साथी अच्छा रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। पड़ोसियों से किसी तरह की अनबन या झगड़ा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। आपके साथी और आपके बीच गलतफहमी आपको अलग कर सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही हैं। रिश्तो में आ गई कड़वाहट दूर होगी। आपका दिन बहुत ही सुख शांति से बीतेगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। इस समय प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप परिजनों के साथ खुशहाल समय बिताएंगे। आर्थिक स्थितियों को लेकर यदि आपको कुछ चिंता बनी हुई थी, तो वह आज समाप्त होगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। संतान की जरूरतें पूरी हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय यात्रा करते समय सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नए स्रोत मिलेंगे। अगर कोई नई वस्तु या नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसे आज का दिन शुभ रहेगा। संतान की किसी भी सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं आपकी योजना कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है। प्रेम संबंध बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। प्रेमीजन के आपसी तालमेल से एक दूसरे को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारे में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। नौकरी में आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी आज अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेगे। कोई भी काम से आपको तुरंत फायदा नहीं मिलेगा, धीरे-धीरे इसका फायदा आप उठा सकते हैं। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए दूसरों का नजरिया नकारात्मक हो सकता है, लेकिन खुद के लिए नकारात्मक विचार न बनाएं। आप आशावादी रहेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने कार्य में और अधिक समय का निवेश करेंगे। आपके द्वारा किए गए काम के कारण काम से संबंधित लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें, वह निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में ले जाएगी। मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

संतान की ओर सुखद समाचार मिलेगा। किसी मित्र की मदद से आप राहत की सांस लेंगे। कारोबारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। कई नए अवसर उजागर होंगे। आय बढ़ाने को आपको कोई एवं राह अपनाना चाहिए। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। बेकरी आयटमों के कारोबारियों को लाभ की स्थिति मिल सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 September 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button