
राशिफल 12 मार्च 2025 : आज भगवान गणेश जी की कृपा से सार्थक होंगे इन जातकों के सभी काम, हो सकती है नए कार्य की शुरुआत, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 12 March 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 March 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
नई सीख और अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। वित्तीय योजनाओं में स्थिरता लाने का समय है। कोई नया कौशल या कोर्स करने की इच्छा होगी। धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों से सीख लें और खुद को विकसित करें। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
इस राशि के लोगों को उनसे बात करनी चाहिए, जिनसे काफी लम्बे समय से बात नहीं हुई है। इसके इलावा अगर आप बीमा करवाने की सोच रहे है तो यह समय सही है, लेकिन भावनाओं में आ कर किसी भी तरह का फैसला लेने से जरूर बचे। प्रेम जीवन में किसी अपने ही निकटवर्ती व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
अपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें, अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच में अकारण ही कोई मनमुटाव रह सकता है। घर परिवार के काम निपटाने में मन लगेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। क्योंकि इनका असर आपके कार्य क्षमता और आत्मविश्वास पर भी पड़ेगा। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। एक साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको अपनी मेहनत और लगन का परिणाम मिलेगा। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपनों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें नहीं तो आप किसी गंभीर रोग का शिकार हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप या मध्यस्थता करने से बचें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
दिन की शुरुआत में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी और मित्रों से मुलाकात होगी। सहयोग मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। जरूरी यात्राएं हो सकती हैं। बेरोजगारों को अवसर मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। शाम के समय कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धन संबंधी कोई समस्या नहीं होगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
बच्चों के करियर को लेकर चिंता रह सकती हैं। परंतु समय आने पर परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य और तनाव से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
नए लोगों से मेल जोल बढेगा। आपके सभी दुखों का अंत होगा। आपके व्यक्तित्व की आज प्रशंसा होगी, सम्मान मिलेगा। आज अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का अवसर भी मिलेगा। आप अपने कठोर भाषण और अहंकार से किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। किसी के सामने गलत शब्दों का प्रयोग करने से परहेज करें। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस राशि के लोग किसी नई चीज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे है लेकिन काफी अटकले आ रही है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। यदि आप बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय बर्बाद करेंगे तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
भूमि या स्थायी संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। बाधाएं समाप्त होंगी। आत्मविश्वास उच्च रहेगा और मनचाहा काम होने से प्रसन्न रहेंगे। सफलता की राह में क्रोध बाधा बनेगा, इसलिए इससे बचने का प्रयास करें। मित्रों से दूरी न बनाएं और सभी का सम्मान करें। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। वाहन की खरीदारी का अनूठा योग बन रहा है। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी उ.धार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।