राशिफल

राशिफल 12 जुलाई 2024 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, मिलेगा अनेक समस्याओं से छुटकारा, नौकरी में बढेंगे अधिकार, घर परिवार होगा खुशहाल, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 12 July 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।समस्या का हल ढूंढने के लिए घर के लोगों से आप बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे। किसी रुके हुए काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आय के लिए कुछ नए साधन तलाशने होंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। सरकारी स्तर पर रुपये का लेन-देन सतर्कता पूर्वक करें। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक होगा। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचारा मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। परिवार के साथ समय गुजारें। यह करियर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही समय है जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। संतान से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और परिवार के किसी सदस्य के साथ कहा सुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी किसी मामूली सी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन सामाजिक दायरा बढ़ने के पूरे आसार है। आपको अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन थकान और सुस्ती जैसा महसूस हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी अप्रिय घटना की संभावना आज आपके मन में भय और तनाव पैदा कर सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मन विचलित होने के कारण कार्य क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है तथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आज आपको अपनी शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक रूप से भी अस्वस्थता महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप पारिवारिक संबंधों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का भी नया तरीका बता सकता है। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। छोटे भाई-बहनों का मार्गदर्शन करें। प्रोपर्टी के कारोबारियों के लिए स्थितियां अधिक अनुकूल रह सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। लंबे समय से जिस संपत्ति को बेचना चाह रहे हैं, वह अच्छा मुनाफा देगी। परिवार के किसी सदस्य की वित्तीय मदद कर सकते हैं। आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप सही दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे और लोग आपकी सराहना करेंगे। आपको अपने किसी अच्छे काम के लिये इंसेंटिव मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आपके कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है लेकिन आप अपना कार्य पूरा कर लेंगे। अपने अनुभव और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना बनाएं। जीवन में डिसिप्लिन बढ़ाने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। किसी से भी अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की कोशिश न करें। बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें और अपने काम पर फोकस करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अभी अपनी कार्यप्रणाली में किसी भी तरह का परिवर्तन ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। अटके हुए पैसों की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन वक्त पर पैसा मिल जाएगा। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। आप एक साथ कई बड़ी गुत्थियां सुलझा सकते हैं। आज घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है। सुख-साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे। कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन और आनंद के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आज उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें। आप अपने जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। बदलते मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकोई उलझन है, तो उसे सुलझाने के लिहाज से अच्छा दिन है। बड़ों की सलाह मानने से आपको सही मार्गदर्शन पाने में मदद मिलेगी। अच्छी गतिविधियों में निवेश करने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आँख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा।पड़ोसियों से चल रहा झगड़ा भी दूर होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस स्थान पर ब्रह्मा जी कराया था अश्वमेघ यज्ञ, यहां दर्शन से दूर हो जाते हैं सारे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button