राशिफल

राशिफल 12 जुलाई 2023 : आज इन जातकों के लिए आर्थिक तौर पर फलदायक रहेगा यह दिन, लाभ के अवसर आएंगे हाथ, भगवान गणेश रहेंगे अत्ति प्रसन्न, लेकिन इनको रहना होगा जरा सतर्क

Rashifal 12 July 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 July 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नए कार्य शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। विवेक से कार्य करें। युवाओं को पढ़ाई और करियर पर फोकस बढ़ाने का सही समय है, इधर-उधार ध्यान न भटकाएं। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आप और पार्टनर का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में चैन रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में किसी के साथ कोई वादा ना करें। वरना इसकी वजह से आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आय के स्त्रोत कम रहेंगे। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा किसी के भरोसे पर कोई काम न करें। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। ऑफिस के कामकाज में ध्यान बढ़ाएं और समय पर उसे पूरा करें। बैंकिंग सेक्टर के लोगों के लिए विशेष लाभ पाने वाला दिन है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। रूटीन का पालन नहीं करने का असर आपकी सेहत पर असर पड़ सकता हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें, परेशानी बढ़ सकती है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन या मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आपकी लव लाइफ में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कदर करेगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। परिवार के साथ मौजमस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। खानपान पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है । सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप कुछ धन उनके कार्य में भी लगाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होने वाली है। आज आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आपके मन में किसी के प्रति शक की भावना संबंधों को खराब कर सकती है। इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। काम के विस्तार के लिए अपनी क्षमता से अधिक पैसा खर्च न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छा मौका मिलने के संकेत हैं। आज परिवार मे संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने घर के बुजुर्ग सदस्यों से इस मुद्दे पक विचार विमर्श कर सकते हैं। लेखन फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। कोई फैसला तुरंत करने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके वार्तालाप के तरीके आज आय में वृद्धि करा सकते हैं। ऑफिस में दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं। आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। आज के दिन काम के प्रति समर्पण दिखाने की जरूरत है। पेंडिंग काम निपटाने की कोशिश करें। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। बिजनेस या नौकरी में निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें। किसी नयी जगह पर ट्रांसफर होने या फिर नौकरी छोड़ने की नौबत आ सकती है। आपको चोटों का खतरा है , इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी रखेंI

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन कई सारे अवसर लेकर आया है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। पार्टनर की सकारात्मक बातों के साथ नकारात्मक बातों को भी आपको खुले दिल से अपनाना होगा। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर आज अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

बेकार के ख्यालों में और अपने विचारों में अपनी ऊर्जा और अपनी शक्ति बर्बाद ना करें, बल्कि इसे एक सही दिशा में लगाए। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 July 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button