
राशिफल 12 जुलाई 2021 : आज इन राशियों पर होगी भगवान शिव के आशीर्वाद की बरसात, आमदनी में होगी बढ़ोतरी, सामाजिक स्तर पर भी रहेंगे अव्वल
Rashifal 12 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 July 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त से सावधान रहें कार्य में नुक्सान पहुंचा सकता है। आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। किसी भी कोर्ट सम्बंधित मसलो से दूर रहें। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। विधार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। महत्वपूर्ण जातकों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। जरूरी कार्यों को दोपहर से पहले कर लें। बॉस से बहस में न पड़ें। अपने काम से काम रखें। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। किसी नजदीकी दोस्त के साथ भी संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज कई क्षेत्रों से फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी। अपनी गुप्त बाते किसी को भी बताने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। सभी प्रकार के मनोकामना आपकी आने वाले दिनों में पूर्ण होते दिख सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट के प्रति उचित योगदान देने से सराहना मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
चानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। अनावश्यक खर्चो की वजह से आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं बढ़ सकती हैं हालांकि आप जल्दी ही समाधान भी पा लेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। खानपान के मामले में असावधानी न बरतें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपका काम आसानी से बढ़ने वाला है, जिसके कारण आपको खुशी महसूस होगी, लेकिन साथ में तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। आज निवेश करना अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। आज अपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ी मेहनत में सभी कार्य पूरे होंगे। किसी योजना के क्रियान्वित होने से मन में खुशी और सुकून रहेगा। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके कामकाज में बढ़ावा देखने को मिलने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। संपर्क बनाएं। धनलाभ मनोनुकूल रहेगा। अविवाहितों को विवाह-प्रस्ताव मिल सकता है। स्त्री पितृदोष वाले लोग अपने जीवनसाथी के चयन के मामले में पर्याप्त सावधानी बरतें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को आप काफी हद तक व्यवस्थित कर लेंगे। नाक या गले सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपने चीजों की स्वयं देखभाल करें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अपने दैनिक कार्यों की पूर्ति के बाद दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाकर खुशियों का पल बिताने का मन करेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का भय बना रहेगा। ध्यान रखें कि यह सिर्फ आपका वहम ही है। अपने आप को व्यस्त बनाकर रखें। आज किसी खास व्यक्ति के साथ वार्तालाप करने से बहुत अधिक सुकून और राहत महसूस करेंगे। दूसरों के मामले में उलझने से आपकी भी अपमानजनक स्थिति बन सकती है। सिर दर्द और सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अपने सपनों और उम्मीदों को साकार करने का दिन है। परंतु दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें और अमल करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर ना होने दें। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। जरूरत से अधिक किसी व्यक्ति पर विश्वास दिखाने के कारण पैसों से संबंधित व्यवहार में आपको फंसाया जाने की आशंका बन रही है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप उन खर्चों से बचने में सक्षम नहीं होंगे जिन्हें आप लंबे समय से अनदेखा कर रहे थे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। आने वाले समय में आप शांति का अनुभव कर सकते है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपको जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन गिरने या चोट लगने की आशंका है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।