राशिफल

राशिफल 12 दिसंबर 2023 : आज बजरंगबली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के संकट, व्यापार में होगा इजाफा, निवेश रहेगा शुभ, लेकिन ये रहेंगे विरोधियों से परेशान

Rashifal 12 December 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। परिवार और लव रिलेशन के मामले में संयमित व्यवहार रखना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज इस राशि के लोगों को खानपान में भी संयम रखना चाहिए। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें। आज आपका भाग्य अहम भूमिका निभाएगा। आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ते रहेंगे। अगर आप ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च करेंगे तो भविष्य में बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

ऑफिस के सभी कार्य आप समय पर पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन परेशान न हो आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। परिवार के लोगों के विरोध के कारण रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय बदलना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार है। आप नया काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। खान पान पर कंट्रोल करें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आजकल दिन बेहतर अवसर लेकर आएगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। आज आपके भीतर एक दार्शनिक नजर आएगा। विरोधियों का सिर चकराएगा। बड़े लोगों से सम्पर्क जुड़ेगा। जीवन में जो रुकावटें आपको महसूस हो रही थीं, वह धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। इस कारण मानसिक तनाव दूर हो सकता है। प्रॉपर्टी एजेंटों के लिए किसी खास सौदे में अधिक अनुकूलता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। पुराने कार्य आपके खत्म होने वाले हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ी कार्ययोजना को करने में जातक सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। मानसिक थकान आपको परेशान करेगी। बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आज कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आप किन्ही प्रस्तावों को स्वीकृति और योजनाओं से संबंधित भुगतान प्राप्त करने के बाद अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। यदि आप आर्थिक लाभ के लिए कोई कार्य व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। ससुराल के लोगों से मिलने जा सकते हैं या वहां की कोई पार्टी अटेंड कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पैसों के मामले में कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है सावधानी रखें। व्यक्तिगत बातों पर भी ध्यान बनाए रखने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। नौकरी में थोड़ा सा प्रयास तरक्की दिलाएगा। न्यायालय संबंधित परेशानियाँ तनाव दे सकती है। इसलिए सावधानी से कार्य करें और कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास में निरन्तर लग रहें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। व्यवसाय में निवेश के लिए अच्छा समय है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जब किन्नर मांगे पैसे तो कह दे बस ये शब्द, इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button