राशिफल

राशिफल 11 सितम्बर 2024 : आज भगवान गणेश हरेंगे इन जातकों के सभी विघ्न, आर्थिक जोखिम होंगे कम, शुरू होगा कोई नया काम, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 11 September 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 September 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। आज कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को अनजाने में ठेस पहुंचाना उनका मन दुखी कर सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में कोई नई योजना बनाते समय सावधानी से सोचें नहीं तो भविष्य में इसका नुकसान भोगना पड़ेगा। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास ना रखें ना ही उनकी बातों में आए। वरना आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जरूरी कार्यों में आ रही बाधाओं से आज मुक्ति मिलेगी, साथ ही आथिक संकट भी समाप्त होंगे। आपके गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लोगों के सामने आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है। घर परिवार में आपको पिताजी का सपोर्ट सबसे अधिक मिलने वाला है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके स्वास्थ्य की उपेक्षा आपके लिए बहुत सारे स्वास्थ्य मुद्दों को जन्म दे सकती है। अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से पूरी कर पाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। धन लाभ की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। आपकी इच्छाएं मन में दबी हुई हैं, आप उन्हें बाहर नहीं निकाल पा रहे और पूरी तरह से अपनी बात भी नहीं कह पा रहे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। अगर आप अपने क़रीबी लोगों के साथ समय नहीं गुजारेंगे, तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। क्योंकि इन कार्यों के लिए अभी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। डेयरी उत्पादकों के लिए अच्छा समय है। अन्य लोगों के द्वारा काम में गलतियां दिखाई जाएंगी, जो आपके लिए महत्वपूर्ण होंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई डूबा धन मिलेगा। आपकी व्यस्तता आज बहुत ज्यादा रहेगी। राजनीती से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। परिवार की तरफ से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने के संकेत हैं। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे उत्तम है। शांतिपूर्ण कार्य करने से प्रसन्‍नता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने आप पर विश्वास रखें। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रयासों में कमी आने न दें और चिंता मुक्त होकर काम करने का प्रयास करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान बनाए रखें। फिलहाल परिवार के लोगों के साथ रहने की कोशिश करें। आपके द्वारा किए गए निवेश के कारण फायदा प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyलोग समाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। व्यक्तिगत तथा बाहरी गतिविधियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत कामयाब होगी। अधिकारियों और बड़ों से तालमेल बनाकर रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 September 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अच्छा वक्त आने से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत, आपके लिए जानना है जरुरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button