राशिफल

राशिफल 11 सितम्बर 2021 : आज का शनिवार इन जातकों के लिए रहेगा हर मामले में शानदार, जबकि इन पर रह सकती भगवान शनि की उल्टी चाल, निजी रिश्तों में आ सकती कड़वाहट

Rashifal 11 September 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। परिवार के लिए खास खर्च कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन पैसों के लेन-देन से जुड़े कामों को स्थगित ही रखें। आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा न बनाएं। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

ये समय अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने का है किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। कुल मिलाकर दिन शांति पूर्ण तरीके से व्यतीत होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी के बारे में गलत सोच न रखें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे। रिश्तेदारों तथा निकट संबंधियों के साथ फोन द्वारा संपर्क में रहना उचित रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पार्टनर की मानसिक परिस्थिति जानने की कोशिश करनी होगी। लोगों से उम्मीदें अधिक न रखें। निकट के लोग झटका दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। जो लोग जीवन से हमेशा के लिए जा रहे हैं, ऐसे लोगों को रोकने की कोशिश बिल्कुल भी न करें। किसी को उधार पैसा न दें। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyअपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले पक्ष में ही पूरा करने का प्रयास करें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल बन रही है। आपकी तेज-तरार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अगर स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो अभी उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। बड़ो का आदर करे। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन में अशांति और तनाव की स्थिति भी रहेगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन शाम तक में सब ठीक हो जाएगा। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करवाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज का दिन उत्तम है। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। मास्टर डिग्री या विशेषज्ञता के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो आगे बढ़िए मामला पक्ष में रह सकता है। कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा, पैसे का उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज करियर तथा शिक्षा के मामले में दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है। लम्बे समय बाद किसी खास व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, परंतु जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। कभी-कभी फल की अपेक्षा से अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने कार्य को करते रहें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। एलर्जी या त्वचा संबंधी कोई दिक्कत रहेगी। साफ सफाई का अधिक ध्यान रखना आवश्यक है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जितना उदास आप महसूस कर रहे हो, उतनी स्थिती कठिन नहीं है, अपने अंदर के विश्वास को जगाकर अपना ध्यान अंतिम लक्ष्य पर बनाए रखना होगा। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। पैसों से जुड़ा वादा भी न करें। आंखों की जलन और आंखों से संबंधित तकलीफ अधिक रहेगी। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अगर कोर्ट केस संबंधित सरकारी मामले चल रहे हैं तो आज कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को व्यवस्थित रखने में सक्षम रहेगा। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे है, लेकिन किसी पर जल्दी यकीन न करे। वही मुश्किल हालातों में भी आत्म विश्वास जरूर बनाएं रखे, यही आपके लिए बेहतर होगा। शरीर में बढ़ती खून की कमी के कारण थकान महसूस होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : माँ लक्ष्मी के रूठने की सबसे बड़ी वजह है इन चार लोगो के घर भोजन करना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button