
राशिफल 11 सितम्बर 2020 : आज माँ लक्ष्मी इन जातकों के लिए खोलेगी धन के द्वार, लेकिन चुनौतियां भी रहेंगी ज्यादा
Rashifal 11 September 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 September 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
घर में कुछ नवीनीकरण की योजना बन रही है तो उसको वास्तु से ही बनाएं। हेल्थ ठीक रहेगी। परंतु बदलते वातावरण की वजह से अपना खानपान और व्यायाम पर ध्यान रखना आवश्यक ही है। अवसरों पर काम करने की योजना बनाए और आलस से दूर रहें। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती हैं। महंगी खरीदारी न करें। आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। करियर के मामले में विपरीत रह सकता है। बातचीत के मामले में आप बड़े सजग रहते है। लव लाइफ को लेकर नकारात्मक विचार रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आपका स्वभाव बड़ा हठी है लेकिन सहजता से काम लें। रिश्तेदार भी आज आपको तनाव दे सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के कार्यों से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ आएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए थोड़ा समय नियमित रूप से अवश्य निकालें। गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी कानूनी विवाद में फंसने की आशंका लग रही है इसलिए किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन ना करें। रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
घरेलू काम की शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। इसके अलावा जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। अपने साथी के साथ कोई भी वादा करते समय सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपने जीवन की कठिनाइयों को थोड़ा छोड़कर बाकी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आप बच्चों संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अनावश्यक विवाद से बचें। अपने गुस्से व ईगो पर भी काबू रखें। जो किसी पार्टनर की खोज में हैं उन्हें सफलता मिलेगी। त्वचा संबंधी रोग परेशान कर सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
रूपए पैसे के मामले पर किसी पर विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है जो आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
रुका हुआ कोई सरकारी काम भी आज पूरा हो सकता है, इसलिए उसके लिए भी प्रयासरत रहें। खुद को तनावमुक्त रखें, काम करने की क्षमता बढा़एं और साथ ही खान-पान को और बेहतर रखें। दान-पुण्य से काफी आनंद मिलेगा। धन संबंधी लेन-देन बहुत सावधानी से करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। अगर आप किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।