राशिफल

राशिफल 11 अक्टूबर 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी माँ संतोषी की कृपा दृष्टि, कारोबार में होगा इजाफा, बढ़ेगा समाज में नाम, लेकिन इनके लिए रहेगा आज का दिन भारी

Rashifal 11 October 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 October 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नकारात्मक मानसिकता न रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लेट पहुंचते हैं तो इसका असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। कोई ऐसी नई बात सीखने को मिलेगी, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी। महंगी खरीदारी न करें। परिवार में हास परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने कीमती सामान और महत्वपूर्ण कागजों या दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई भी नया काम शुरू करना हित में नहीं है। सामाजिक काम पर धन खर्च होगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतियोगियों के कड़े व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। युवा वर्ग अपनी सोशल नेटवर्किंग को बढ़ाने पर ध्यान दें क्योंकि यही आगे काम आएगी। किसी निश्चित काम के लिए आप आगे प्रयास करेंगे। सांस के रोगियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। यात्राओं से मनोवांछित और सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आप को छोटी यात्राओं से भी वित्तीय लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानी में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ बड़े अटके काम सही वक्त पर होंगे। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के भी संकेत है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय कहा जा सकता है। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने की वजह से महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना सरल नहीं होगा। आज बहुत से विचार आपको परेशान करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज कुछ घरेलू काम अटक सकते हैं। समय की कीमत को अवश्य पहचानें और उचित समय पर काम करने की कौशिश करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। बोलचाल का लहजा नरम रखें। कटु वाणी की वजह से कुछ लोगों से नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें इससे सकारात्मकता आएगी। यदि कोई गरीब आदमी आपके पास मदद मांगने आए तो इनकार मत कीजिएगा। उसकी यथासंभव मदद करें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और शांति बनाकर रखने से समय सुगम हो जाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा, परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। काम की जगह के लोगों के साथ के संबंध सुधारने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार में वैचारिक मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। अच्छा मुनाफा भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें। आपके काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। ईमानदारी अच्छे फल दिलाएगी। युवाओं को अपने व्यवहार में सरलता और विनम्रता लानी होगी क्योंकि इन दो गुणों की कमी से आप अपना नुकसान कर रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले पार्टनर की सलाह लेना जरूरी है। आज अन्न दान करना बड़ा ही लाभ देने वाला है। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। यदि घर के किसी सदस्य के साथ कोई मनमुटाव था तो वह भी दूर हो सकता है। फलों के व्यापारियों के लिए स्थिति लाभकारी रह सकती है। निकट के सम्बन्धों के स्वरूप में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। दिमागी उठापटक से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी अपेक्षाओं की यदि उपेक्षा हो गई तब आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवहारिक रूप से होना संभव होता है। ‍बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस समय अगर कोई अपने जीवन से जुड़े खास निर्णय को लेने के लिए प्रयासरत है, तो आपका यह निर्णय बेहतरीन साबित होगा।  स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व योगा करते रहें। करियर संबंधित विचार परेशान कर सकता है। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना आ जाती है, जिसकी वजह से कुछ संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 October 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस दिन भूलकर भी न करे पैसों का लेन देन, नहीं लगती राजा से रंक बनते देर, आर्थिक रूप से ये दिन माना जाता है शुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button