
राशिफल 11 अक्टूबर 2023 : आज भगवान श्री गणेश की कृपा दृष्टि इन जातकों के लिए रहेगी कल्याणकारी, शुभ रहेंगे नवीन कार्य, बढ़ेगा कारोबार, लेकिन इनको रहना होगा जरा संभलकर
Rashifal 11 October 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 October 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके जीवन में निरंतरता आ जाएगी। घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखना अति आवश्यक है। इससे बच्चों के व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। पैसे संबंधी उधारी लेने या देने से परहेज करें। धीरे-धीरे आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अपने जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल हो पाना कठिन रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। करियर के लिहाज से कुछ जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार बना सकते हैं। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। मीडिया हाउस के कार्यक्रम-प्रोड्यूसरों के लिए अनुकूलता रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे नुकसान होगा। व्यक्तिगत कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। भाई बंधुओं के साथ आपसी मतभेदों को शांतिपूर्ण तथा सहज तरीके से सुलझाए। भूमि और संपत्ति-मामलों से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सभी के साथ ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। आपको कुछ मामलों में तारीफ मिल सकती है। आपको आज नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सावधान रहना होगा, लापरवाही आपको अपमानित करा सकती है। अपने निर्णय की वजह से परिवार के लोगों को हानि न हो, इस बात का ध्यान रखें। चिंता और तनाव के कारण नींद से संबंधित बेचैनी हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। आज आपके काम स्वतः ही बनते जाएंगे। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत ना करें। कोई धार्मिक आयोजन में भी जाना पड़ सकता है। बुजुर्गों को प्रणाम करें, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी होगी। अतीत की गलतियों से सबक लिया जा सकता है। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन रूक जाएं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
दिन की शुरुआत में कठिनाइयां महसूस होंगी, लेकिन आपकी इच्छाशक्ति से परिस्थितियां ठीक हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों से जुड़ी चिंता सता सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, किसी विवाद की आशंका है। जाने-अनजाने में आपकी किसी बात की वजह से परेशानी खड़ी कर सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज उनके काम की तारीफ मिल सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आपके चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन शानदार रहेगा। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। कई वर्षों से अटका हुआ काम आज तेजी से पूरा होगा। समाज में तेजी से प्रगति कर आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिए अच्छा दिन है। आज दूसरे लोग भी आपकी काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है जिससे घर का माहौल आज तनावपूर्ण रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते है। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। घर-परिवार में आप समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिवार के लोग आपकी स्थिति को समझेंगे और सहयोग भी करेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। आप इस समय भावनात्मक और संवेदनशील रहेंगे जिस कारण खुद को असुरक्षित भी महसूस कर सकते है। किसी विवाद का निर्णय पक्ष में रह सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज मित्रों संग किसी नए कार्य को करने की योजना बनाने का दिन है। आज के दिन आप ओजस्वी व तेजस्वी बने रहेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, आप सितारों की तरह चमकते रहेंगे। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। दुर्घटना या मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। विद्यार्थी आज काम और पढाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज कोई नया काम शुरू न करें। किसी भी बड़े काम के लिए समय ठीक नहीं है। लवमेट्स के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। थोड़ा रुके और विचार कर के काम करें। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 October 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।