राशिफल

राशिफल 11 मई 2024 : आज का शनिवार रहेगा इन जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण, कार्यों में रुकावटें आयेंगी, लेकिन इन पर रहेगा भगवान शनि का सकारात्मक प्रभाव, होगा हर दुख खत्म

Rashifal 11 May 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने सुख-सुविधाओं में बढ़त को लेकर ध्यान देंगे। आय के साथ-साथ अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने के भी योग हैं। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत है उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन मौज और मस्ती से भरा होगा। हालांकि किसी बात को लेकर मन थोड़ा असंतोष रह सकता है। नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है। किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है। आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आज किसी अटकी हुई योजना को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपका छोटा मोटा आर्थिक नुकसान भी संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापार से लाभ मिलेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए दिन अच्छा है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई फैसला न लें। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपको पैसों से जुड़ी ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके कुछ सहकर्मियों के बीच आपस में टकराव चल रहा है, तो आप उससे दूर रहें। धन का आगमन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyनयी योजनाओं को बनने के लिए दिन उपयुक्त है। यदि आप जॉब करते हैं तो आपको आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। दुसरो से आप सहयोग लेने के बारे में सोच सकते है। वाणी के द्वारा विवाद उत्पन्न हो सकता है। आप अपना पैसा किसी शुभ गतिविधि पर खर्च कर सकते हैं। सदस्यों के बीच परस्पर सम्मान की स्थिति को बनाए रखना होगा। तार्किक और बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप अपने जीवन साथी और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। आपको भौतिक और भौतिक सुख मिलने की संभावना है। व्यापारी अचानक कुछ मौद्रिक लाभ कर सकते हैं। अपने प्रयासों में तेजी लाएं व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। पारिवारिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान करने की संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपको आनंद होगा। कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। आपकी वाणी के कारण आपके काम में प्रगति होगी और अन्य लोग उससे प्रभावित होंगे। आप अपनी निगाहें अपने भविष्य की ओर रखें। जो बीत गया, उसे भूल जाएं। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपनी मेहनत फल मिलने वाला है। माता का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यदि आपके कोई लेन-देन की समस्या चल रही थी,तो वह आज सुलझ जाएगी, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। आपके सितारों की अनुकूल स्थिति आपको धन लाभ प्रदान करेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। जब अपने साथ वालों पर भरोसा रख कर उनसे अच्छा व्यवहार करेंगे तो काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पॉलिसी में पैसा लगाने जा रहे हैं तो पहले उसके बारे में पूरी जांच- पड़ताल अवश्य करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। आज आप कोई भी जोखिम भरा काम अपने हाथ में मत लीजिए। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। काम के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आने वाले समय में आपको बहुत ज्यादा परिवर्तन देखने को मिलने वाले है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyअपने काम पर अधिक ध्यान देने की वजह से थकान रहेगी किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीस से पूरी कर सकें। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ टाइम गुजारने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। बहुत अधिक रिस्क लेने वाले कार्य न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अपने स्वयं के लोगों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाए, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप उसी कार्य में हाथ डालने की कोशिश करे,जिसके पूरा होने की आपको पूरी उम्मीद हो।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाते हैं मेहंदी, जाने इसकी धार्मिक और वैज्ञानिक वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button